Hanuman Ansh Box Office: 5वें मंगलवार को हनुमान जी की फिल्म ने की तगड़ी कमाई, टोटल कलेक्शन 140 करोड़ के पार
Hanuman Ansh Box Office Collection: ‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर तेज रफ्तार जारी है। अब फिल्म के 33वें दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट भी पेश हो गई है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Hanuman Ansh Box Office Collection: ‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर तेज रफ्तार जारी है। अब फिल्म के 33वें दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट भी पेश हो गई है। बड़ी बात यह है कि वीकडे में भी फिल्म बढ़िया प्रदर्शन कर रही है। इससे यह साफ है कि फिल्म का कलेक्शन अभी और आगे बढ़ता रहेगा।
33वें दिन की कमाई
‘हनुमान अंश’ ने 33वें दिन 10.75 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। 5वें मंगलवार को देशभर में फिल्म के 7,778 शो प्रदर्शित किये गए।
‘हनुमान अंश’ की कुल कमाई
'हनुमान अंश' 7 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 10 लाख, दूसरे दिन 20 लाख, तीसरे दिन 30 लाख, चौथे दिन 10 लाख, पांचवे दिन 13 लाख, छठे दिन 13 लाख, सातवें दिन 12 लाख की कमाई की। इससे पूरे हफ्ते में फिल्म ने 1.08 करोड़ की कमाई की।
फिर दूसरे हफ्ते में आठवें दिन फिल्म ने 4 लाख, नौवें दिन 8 लाख, दसवें दिन 8 लाख, फिर ग्यारहवें दिन से लेकर चौदहवें दिन तक फिल्म ने हर रोज 5 लाख का कलेक्शन किया। इससे दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 40 लाख का कुल कलेक्शन किया।
लेकिन फिल्म ने पंधरवे दिन 15 लाख, और 16वें दिन पहली बार 85 लाख का अधिकतम कलेक्शन किया। इसके बाद 17वें दिन से फिल्म ने उड़ान भरकर सीधे 2.20 करोड़ का बड़ा कलेक्शन कर लिया। इसके बाद 18वें दिन 1.25 करोड़, 19वें दिन 2.35 करोड़, 20वें दिन 1.50 करोड़, 21वें दिन 2.10 करोड़ के साथ तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 10.40 करोड़ का कलेक्शन किया।
फिर चौथे हफ्ते में 22वें दिन फिल्म ने 6.25 करोड़, 23वें दिन 9.25 करोड़, 24वें दिन 12.75 करोड़, 25वें दिन 5.50 करोड़, 26वें दिन 8.50 करोड़, 27वें दिन 7.75 करोड़, 28वें दिन 11 करोड़ की कमाई के साथ चौथे हफ्ते में 61 करोड़ की कमाई की।
पांचवें हफ्ते में फिल्म ने 29वें दिन 10 करोड़, 30वें दिन 16 करोड़, 31वें दिन 22.75 करोड़, 32वें दिन 10 करोड़ और 33वें दिन 10.75 करोड़ की कमाई के साथ अब तक कुल 142.88 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है।
फिल्म की कास्ट
हनुमान अंश में शोभिनाव सत्य नीम करौली बाबा और लक्ष्मण दास के रूप में मुख्य अभिनेता है। इनके साथ फिल्म में विहान शेर्गे, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनील रस्तोगी जैसे कलाकार हैं। फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। जबकी इस फिल्म का निर्माण अनुप्रिया नागर, नम्रता सिंह और रागिनी के साथ विशाल चतुर्वेदी ने भी किया है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 9 September 2026 at 17:34 IST