Hanuman Ansh Box Office: हनुमान अंश वीकडे में भी कर रही है शानदार कमाई, जानिए 35 दिन तक फिल्म का क्या रहा कलेक्शन

Hanuman Ansh Box Office Collection: ‘हनुमान अंश’ को रिलीज हुए 35 दिन पूरे हो गए हैं। हालांकि फिल्म पांचवें हफ्ते में फिल्म सोमवार से लेकर लगातार तक प्रति दिन 10 करोड़ के ऊपर का कारोबार कर रही है। लेकिन अब 35वें दिन की भी रिपोर्ट पेश हो गई है।

Hanuman ansh | Image: Hanuman ansh X

Hanuman Ansh Box Office Collection: ‘हनुमान अंश’ को रिलीज हुए 35 दिन पूरे हो गए हैं। हालांकि फिल्म पांचवें हफ्ते में फिल्म सोमवार से लेकर लगातार तक प्रति दिन 10 करोड़ के ऊपर का कारोबार कर रही है। लेकिन अब 35वें दिन की भी रिपोर्ट पेश हो गई है।   

35वें दिन का कलेक्शन 

‘हनुमान अंश’ ने 35वें दिन 10 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। 5वें गुरुवार को फिल्म के देशभर में 7,664 शो प्रदर्शित किये गए। 

‘हनुमान अंश’ की कुल कमाई

'हनुमान अंश' 7 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 10 लाख, दूसरे दिन 20 लाख, तीसरे दिन 30 लाख, चौथे दिन 10 लाख, पांचवे दिन 13 लाख, छठे दिन 13 लाख, सातवें दिन 12 लाख की कमाई की। इससे पूरे हफ्ते में फिल्म ने 1.08 करोड़ की कमाई की।  

फिर दूसरे हफ्ते में आठवें दिन फिल्म ने 4 लाख, नौवें दिन 8 लाख, दसवें दिन 8 लाख, फिर ग्यारहवें दिन से लेकर चौदहवें दिन तक फिल्म ने हर रोज 5 लाख का कलेक्शन किया। इससे दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 40 लाख का कुल कलेक्शन किया।  

लेकिन फिल्म ने पंधरवे दिन 15 लाख, और 16वें दिन पहली बार 85 लाख का अधिकतम कलेक्शन किया। इसके बाद 17वें दिन से फिल्म ने उड़ान भरकर सीधे 2.20 करोड़ का बड़ा कलेक्शन कर लिया। इसके बाद 18वें दिन 1.25 करोड़, 19वें दिन 2.35 करोड़, 20वें दिन 1.50 करोड़, 21वें दिन 2.10 करोड़ के साथ तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 10.40 करोड़ का कलेक्शन किया।

फिर चौथे हफ्ते में 22वें दिन फिल्म ने 6.25 करोड़, 23वें दिन 9.25 करोड़, 24वें दिन 12.75 करोड़, 25वें दिन 5.50 करोड़, 26वें दिन 8.50 करोड़, 27वें दिन 7.75 करोड़, 28वें दिन 11 करोड़ की कमाई के साथ चौथे हफ्ते में 61 करोड़ की कमाई की।

पांचवें हफ्ते में फिल्म ने 29वें दिन 10 करोड़, 30वें दिन 16 करोड़, 31वें दिन 22.75 करोड़, 32वें दिन 10 करोड़, 33वें दिन 10.75 करोड़, 34वें दिन 10.25 करोड़ और 35वें दिन 10 करोड़ की कमाई के साथ अब तक कुल 163.13 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है।

कहां तक जाएगी फिल्म की गाड़ी 

फिल्म के वीकडे में भी शानदार कलेक्शन से यह तय है कि हनुमान अंश की रफ्तार अभी थमने वाली नहीं है। इसके साथ फिल्म वीकेंड पर भी बड़ा कारोबार कर सकती है।  

फिल्म की कास्ट

हनुमान अंश में शोभिनाव सत्य नीम करौली बाबा और लक्ष्मण दास के रूप में मुख्य अभिनेता है। इनके साथ फिल्म में विहान शेर्गे, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनील रस्तोगी जैसे कलाकार हैं। फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। जबकी इस फिल्म का निर्माण अनुप्रिया नागर, नम्रता सिंह और रागिनी के साथ विशाल चतुर्वेदी ने भी किया है।

इसे भी पढ़ें- Hanuman Ansh BO: 5वें मंगलवार को हनुमान जी की फिल्म ने की तगड़ी कमाई

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 11 September 2026 at 18:07 IST