‘है जवानी तो इश्क होना है’ में मौनी रॉय बनीं वरुण की फेक मदर, खूब हो रही किरकिरी; यूजर्स बोले- 40 साल का बेटा, 39 की मां, क्या बकवास है
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में मौनी रॉय, वरुण धवण की फेक मदर बनी हैं। लेकिन अब फैंस उन्हें बहुत ट्रोल कर रहे हैं।
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: डेविड धवन की अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। फिल्म में 40 वर्षीय मौनी रॉय को 39 साल के वरुण धवन की नकली मां के किरदार में दिखाया गया है, जिसे लेकर यूजर्स लगातार सवाल उठा रहे हैं। दोनों कलाकारों की उम्र में महज एक साल का फर्क होने की वजह है। इसलिए फैंस इस कास्टिंग को अजीब और गैर-विश्वसनीय बता रहे हैं। आइए जानते हैं कि फैंस क्या बोल रहे हैं।
फिल्म की कास्टिंग पर उठे सवाल
शनिवार को मुंबई में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया है। ट्रेलर सामने आते ही लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा मौनी रॉय के किरदार पर गया है। फिल्म में वह वरुण धवन की बायोलॉजिकल मां नहीं, बल्कि एक झूठ के चलते किराए की मां बनती नजर आती हैं। हालांकि मेकर्स ने इस ट्रैक को कॉमिक एंगल देने की कोशिश की है, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को यह आइडिया पसंद नहीं आया है।
सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा
ट्रेलर देखने के बाद कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। एक यूजर ने लिखा कि वरुण धवन की मां के रोल में मौनी रॉय को देखना किसी मजाक से कम नहीं लग रहा है। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि दोनों की उम्र लगभग बराबर है, ऐसे में यह कास्टिंग बिल्कुल भी बिलीवेबल नहीं लगती है। कुछ लोगों ने इसे फिल्म की सबसे कमजोर कड़ी तक बता दिया है।
कॉमेडी ट्विस्ट में नजर आएंगी मौनी
फिल्म के ट्रेलर से साफ है कि मौनी रॉय का ‘फेक मदर’ वाला किरदार कहानी में कॉमेडी और कन्फ्यूजन पैदा करने के लिए रखा गया है। बावजूद इसके, दर्शकों का एक बड़ा वर्ग इस कास्टिंग को लेकर लगातार ट्रोलिंग कर रहा है और फिल्म को सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
मौनी और सूरज के तलाक की भी हुई चर्चा
हाल ही में मौनी रॉय और उनके अलग हो चुके पति सूरज नांबियार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने अलग होने की जानकारी दी थी। दोनों ने लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील भी की थी। ऐसे में फिल्म के ट्रेलर के बीच मौनी की पर्सनल लाइफ भी चर्चा में आ गई।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
डेविड धवन के निर्देशन में बनी ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म पहले 22 मई 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट बदलकर फिर से 5 जून 2026 कर दी गई है।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 24 May 2026 at 16:28 IST