अपडेटेड 8 November 2025 at 19:11 IST
'गुस्ताख इश्क' के गानों ने छेड़ा लोगों के दिल के तार, हर तरफ छाया मनीष मल्होत्रा का पहला प्रोडक्शन
Gustaakh Ishq: मनीष मल्होत्रा के पहला प्रोडक्शन 'गुस्ताख इश्क' का म्यूजिक ने लोगों का दिल जीत रहा है। रिलीज से पहले इस फिल्म के गानों के लोग दीवाने हो गए हैं।
Gustaakh Ishq: फैशन की दुनिया में अपनी छाप छोड़ने वाले मनीष मल्होत्रा ने अब सिनेमा की ओर एक नया कदम बढ़ाया है। अब उनके पहले प्रोडक्शन 'गुस्ताख इश्क' न सिर्फ कहानी बल्कि म्यूजिक की वजह से सुर्खियों में ही। इस फिल्म का एल्बम 'कुछ पहले जैसा' आज-कल ट्रेंड में चल रहा है। इसके गाने लोगों के दिल के तार छेड़ रहे हैं।
'कुछ पहले जैसा' की मेलोडी ने लगाया रोमांस का तड़का
'गुस्ताख इश्क' का म्यूजिक एल्बम पुराने जमाने की नर्मी और सुकून भरी धुनों की याद दिलाता है। 'उल जलूल इश्क', 'आप इस धूप' और 'शहर तेरे' जैसे गानों ने सोशल मीडिया से लेकर म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स तक जगह बना ली है। ये सभी गाने तो जबरदस्त ट्रेंड कर रहे हैं। फिल्म के गाने म्यूजिक डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने कंपोज किए हैं। वहीं इनका गुलजार ने लिखा है। इन दोनों दिग्गजों की जोड़ी ने एक बार फिर साबित किया है कि असली संगीत वही है जो सीधे दिल तक पहुंचता है।
सितारों का दिखा संगम
इस फिल्म के एल्बम की खूबसूरती को अरिजीत सिंह, शिल्पा राव, पापोन, जावेद अली, जजीम शर्मा और हिमानी कपूर ने बढ़ाया है। हर गाना अपने इमोशन को सादगी से बयां करता है और सुनने वालों के दिल के तारों को छूकर निकलता है।
फिल्म की स्टारकास्ट और रिलीज डेट
स्टेज5 प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म को विभु पुरी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, विजय वर्मा और फातिमा सना शेख लीड रोल में नजर आ रही हैं। ‘गुस्ताख इश्क’ एक ऐसी प्रेम कहानी है जो जुनून, तड़प और अनकहे इमोशन्स को बयान करती है। फिल्म 28 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। म्यूजिक की सफलता के बाद अब दर्शक फिल्म की कहानी और स्क्रीन के रोमांस को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 8 November 2025 at 19:11 IST