अपडेटेड 5 June 2023 at 14:56 IST

Gufi Paintal के इन किरदारों को कोई नहीं भुला सकता, ‘महाभारत’ के शकुनि ने दिलाई घर-घर पहचान

Gufi Paintal Passes Away: मशहूर एक्टर गुफी पेंटल का 78 की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें 'महाभारत' (Mahabharat) में शकुनि मामा (Shakuni Mama) का किरदार निभाने के लिए जाना जाता था।

Gufi Paintal Passes Away Image- Twitter | Image: self

Gufi Paintal Passes Away: मशहूर एक्टर गुफी पेंटल का 78 की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें आइकोनिक टीवी शो 'महाभारत' (Mahabharat) में शकुनि मामा (Shakuni Mama) का किरदार निभाने के लिए जाना जाता था। वह लंबे समय से किडनी और हार्ट की बीमारी से जूझ रहे थे और मुंबई के अंधेरी स्थित बेलेव्यू हॉस्पिटल में भर्ती थे। 

गुफी ने आज सुबह करीब 9 बजे आखिरी सांस ली। उनकी उम्र 78 साल थी। इस दुखद खबर की पुष्टि उनके भतीजे हितेन पेंटल ने की है। उन्होंने बताया कि गुफी के दिल ने काम करना बंद कर दिया था और उन्होंने नींद में ही अंतिम सांस ली। आपको बता दें कि गुफी का पूरा नाम सरबजीत गुफी पेंटल (Sarabjeet Gufi Paintal) था और वह कॉमेडियन-अभिनेता कंवरजीत पेंटल (Kanwarjit Paintal) के बड़े भाई थे। 

इंजीनियर बनना चाहते थे गुफी पेंटल

एक सिख परिवार में जन्मे गुफी ने अपने करियर में कई फिल्मों और टीवी शो में काम किया था। पहले वह एक इंजीनियर बनना चाहते थे, हालांकि मुंबई आने के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा। मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाले गुफी ने बाद में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एंट्री ली।

हालांकि, उन्हें अपार लोकप्रियता बीआर चोपड़ा (BR Chopra) के शो महाभारत में शकुनि की भूमिका निभाने के लिए मिली थी। शो में उनके किरदार को फैंस ने बेहद पसंद किया और वह बाद में शकुनी के रूप में राजनीतिक चर्चा पर आधारित एक शो भी लेकर आए।

इन किरदारों के लिए मशहूर हैं गुफी पेंटल

उन्होंने साल 1975 में आई फिल्म ‘रफू चक्कर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने ‘दिल्लगी’, ‘देसी परदेस’, ‘सुहाग’ जैसी फिल्मों में काम किया लेकिन असली पहचान महाभारत में ‘मामा शकुनि’ के किरदार से मिली जो 1988 में प्रसारित हुआ था। उन्होंने फिल्म सुहाग में अक्षय कुमार के मामा का रोल किया था।

उन्होंने फिल्मों के साथ साथ टीवी इंडस्ट्री में भी सराहनीय काम किया है। वह 1986 में डीडी नेशनल पर बहादुर शाह जफर के शो में दिखाई दिए थे। फिर 1988 से 1990 तक, उन्होंने महाभारत में एक कास्टिंग डायरेक्टर और एक एक्टर के रूप में काम किया, जिसे डीडी नेशनल पर भी प्रसारित किया गया था। पेंटल ने 'महाभारत' के अलावा 'भारत का वीर पुत्र- महाराणा प्रताप', 'श्रीमती कौशिक की पांच बहुएं', और 'कर्मफल दाता शनि' जैसे टीवी शोज में भी काम किया। इसके अलावा, उन्होंने श्री चैतन्य महाप्रभु सहित फिल्मों का निर्देशन भी किया था। 

ये भी पढ़ेंः नहीं रहे महाभारत के 'शकुनी मामा' Gufi Paintal, 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 5 June 2023 at 14:46 IST