शादीशुदा जिंदगी में खटपट के बीच गोविंदा पहुंचे उज्जैन, महाकाल के दरबार में कष्ट दूर करने की लगाई गुहार- VIDEO
गोविंदा उज्जैन में मौजूद महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मत्था टेक बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने सभी के कष्ट, दुख और गरीबी हरने की कामना भी की।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Govinda seeks blessing at Mahakaleshwar Temple: गोविंदा ने अपनी शादीशुदा जिंदगी में मची उथल-पुथल के बीच बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाई। इस दौरान उन्होंने मत्था टेक आशीर्वाद लिया।
गोविंदा भगवान महाकाल पर गहरी आस्था रखते हैं। इसी क्रम में वे समय निकालकर बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा महाकाल के चरणों में दंडवत प्रणाम किया। साथ ही सभी पर कृपा बनाए रखने, हर तकलीफ, कष्ट और बाधा दूर करने की कामना की।
गोविंदा ने वैदिक मंत्रों का किया जाप
एक्टर ने यहां वैदिक मंत्रों का भी जाप किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे कहते दिख रहे हैं कि काल हर, दुख हर, दरिद्र हर, कष्ट हर, रोग हर...। इस दौरान उन्होंने 'हर हर महादेव' और 'जय महाकाल' के जयकारे लगाए।
भक्ति में लीन दिखे एक्टर
वीडियो में गोविंदा माथे पर तिलक, गले में फूलमाला डाले भक्ति में डूबे दिखाई दिए। इस दौरान उनके पास महाकाल लिखी शॉल भी देखी जा सकती है।
गोविंदा की कोमल रानी संग अफेयर की चर्चा
गोविंदा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो, वे लंबे समय बाद फिल्म 'रूपा' से कमबैक करने जा रहे हैं। इसमें उनके अपोजिट कोमल रानी स्वर्णकार लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म के ऐलान के बाद से ही गोविंदा और कोमल के अफेयर की अफवाहें उड़ने लगीं। वहीं, गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादी में पिछले कुछ समय से खटपट की बातें सामने आईं।
अफेयर के आरोपों पर जताया ऐतराज
'चीची' ने हाल ही में साफ शब्दों में कहा कि उनकी पर्सनल लाइफ में जो कुछ भी चल रहा है वो किसी के लिए भी मनोरंजन का विषय नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा, 'समझ नहीं आता कि लोगों की दिक्कत क्या है? यह किसी के लिए चर्चा का विषय नहीं है। भले ही कोई अफेयर ही क्यों न हो, मैं काम कर रहा हूं और एक प्रोफेशनल रिश्ता बनाए हुए हूं।'
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 30 September 2026 at 21:28 IST