अपडेटेड 11 February 2026 at 09:15 IST
पत्नी सुनीता ने लगाया ‘एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर’ का आरोप, तो हंस पड़े गोविंदा, बोले- मेरे बुढ़ापे का प्यार…
Govinda-Sunita Ahuja: गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का रिश्ता काफी समय से सुर्खियों में है। सुनीता ने कुछ समय पहले दावा किया था कि गोविंदा का एक न्यूकमर के साथ ‘एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर’ चल रहा है।
Govinda-Sunita Ahuja: बॉलीवुड स्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का रिश्ता काफी समय से सुर्खियों में बना हुआ है। सुनीता ने कुछ समय पहले दावा किया था कि गोविंदा का एक न्यूकमर के साथ ‘एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर’ चल रहा है। अब ‘हीरो नंबर 1’ फेम एक्टर ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
गोविंदा ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि उनपर जो आरोप लगा रहा है, वो उनके बचपन का प्यार है। और उनपर आरोप कब नहीं लगे।
‘एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर’ के आरोप पर बोले गोविंदा
गोविंदा ने कहा कि “ये आरोप मेरे ऊपर कब नहीं लगा। शुरू-शुरू में लड़कियों को टच करने में भी मेरे हाथ कांपते थे। जो आरोप लगा रहे हैं, वो मेरे बचपन का प्यार है”। एक्टर ने आगे कहा कि ‘प्यार के मामले में कभी मेरे साथ कुछ ठीक नहीं चला। जवानी का प्यार भी छोड़ गया। अब ये जो प्यार हो रहा है, किसी की सोच के मुताबिक, ये बुढ़ापे का प्यार हो रहा है। जैसे सांड को लोग पूरी जिंदगी इस्तेमाल करते हैं, जब वो खेत जोतने के लायक नहीं रहता, ऐसा लोगों को लगने लगता है। तो भेज दो इसे कत्लखाने में, क्या फर्क पड़ता है’।
उन्होंने आगे कहा- ‘मैंने चार-चार सुपरस्टार मिस यूनिवर्स हीरोइन के साथ काम किया है। मैंने कभी उन लोगों की तरफ भी नहीं देखा। मेरी एक भी हीरोइन ऐसा नहीं कह सकती है कि मैंने कभी उन्हें तंग किया हो या किसी से अपशब्द कहा हो। तो जो हीरोइन मेरे घर आ रही है और मेरे घर की फिल्म से अपना करियर शुरू कर रही है, मैं उसे कभी गलत नहीं कहूंगा’।
गोविंदा ने आगे सभी कलाकारों, खासतौर पर हीरोइन का धन्यवाद किया और कहा कि डायरेक्टर, फिल्म के गाने और हीरोइन के सहयोग से ही वो इतने साल हिट फिल्म दे पाए हैं। एक्टर ने कहा कि चूंकि उनकी मां खुद एक हीरोइन थी, तो वो किसी हीरोइन के साथ मिसबिहेव नहीं करते।
गोविंदा ने न्यूकमर्स से मांगी माफी
गोविंदा ने सभी न्यूकमर्स से माफी मांगी और कहा कि वो किसी को परेशान नहीं करेंगे। उनके मुताबिक, "सुनीता ने नाम ले लिया है, इसलिए मैं क्षमा मांगता हूं। मुझे ऐसे शब्द पसंद नहीं। मैं चाह रहा हूं सबके साथ काम करूं। कहीं न्यूकमर्स डर न जाए कि इसके साथ काम नहीं करना है या इसके प्रोडक्शन में काम ही नहीं करेंगे।"
एक्टर ने उनके साथ जोड़े जा रहे नाम को भी संबोधित करते हुए कहा, “ये जो नाम ले रही है कोमल, मैं धन्यवाद देता हूं कि जो मैं बचा हुआ हूं। वो एक भी शब्द नहीं बोली, वो चुप है इतने दिनों से”।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 11 February 2026 at 09:15 IST