अपडेटेड 15 January 2026 at 14:37 IST

'पापा कर्जे में हैं', वोट डालने पहुंचे अक्षय कुमार से लड़की ने मांगी मदद, छुने लगी पैर, एक्टर ने किया ये काम; VIDEO

Bollywood: पोलिंग बूथ से निकलते समय एक लड़की ने अक्षय कुमार को रोक लिया और वो उनसे मदद मांगने लगी। बॉडीगार्ड्स उसे रोकते रहे, लेकिन एक्टर ने लड़की की भावुक विनती को अनसुना नहीं किया।

Follow :  
×

Share


लड़की ने मांगी अक्षय कुमार से मदद | Image: Varinder Chawla

Akshay Kumar: BMC समेत महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के लिए मतदान आज, 15 जनवरी को हो रहे मतदान में सितारे भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। वोट डालने के लिए सुबह से ही सेलिब्रिटीज के मतदान केंद्रों पर पहुंचने का सिलसिला जारी है। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने भी मतदान किया। इस दौरान अचानक एक लड़की वहां आ गई और वो अक्षय से मदद की गुहार लगाने लगी। फिर एक्टर ने कुछ ऐसा कि उनकी दरियादिली की लोग खूब तारीफ करने लगे।

BMC चुनाव के लिए वोट देने पहुंचे अक्षय कुमार को पैपराजी ने घेर लिया। इस दौरान एक्टर अपने फैंस से वोट देने की अपील करते भी नजर आए।

अक्षय से लड़की ने मांगी मदद

इस बीच वोटिंग के बाद जब अक्षय अपने घर जा रहे थे, तभी वहां एक लड़की उनके पास आई और उनसे मदद की गुहार लगाने लगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की अक्षय को रोककर उनसे कहती है कि उसके पापा बहुत बड़े कर्जे में हैं... प्लीज मदद कर दो।

खिलाड़ी कुमार ने किया ये काम

इस दौरान अक्षय के बॉडीगार्ड लड़की को रोकने की कोशिश करते है। तब भी एक्टर लड़की की भावुक विनती को अनसुना नहीं किया। उन्होंने उससे अपने टीम के एक मेंबर को फोन नंबर देने को कहा। इसके बाद लड़की अक्षय के पैर छूने के लिए झुकती हुई, लेकिन एक्टर उसे ऐसा करने से रोकते हैं और ऐसा करने से मना करते हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आते ही लोग अक्षय कुमार की तारीफों में पुल बांधने लगे। एक यूजर ने कहा, "आपने इस लड़की की मदद की आप को दिल से शुकिया।" दूसरे ने कहा, "बड़े दिल वाले।" कई यूजर्स ने उन्हें रियल हीरो बताया।

फैंस से की वोटिंग की अपील

इससे पहले अक्षय कुमार ने फैंस से वोटिंग की अपील करते हुए कहा, 'आज BMC का चुनाव है। मुंबईकर होने के नाते, आज रिमोट कंट्रोल हमारे हाथ में है। मैं सभी लोगों से कहूंगा कि वोट जरूर करें ताकि हम मतदान करके सही व्यक्ति को चुन सकें। बड़ी संख्या में बाहर आएं और अपना वोट मताधिकार का प्रयोग करें। अगर हमें मुंबई का असली हीरो बनना है, तो हमें डायलॉगबाजी नहीं करनी चाहिए, बल्कि बाहर आकर अपना वोट डालना चाहिए।"

यह भी पढ़ें: 'दिल्ली में इतनी ठंड है कि कार में…', लाइव कॉन्सर्ट में Honey Singh ने कही घटिया बात, आगबबूला हुए यूजर्स, जमकर लगाई फटकार

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 15 January 2026 at 12:53 IST