अपडेटेड 1 November 2024 at 17:43 IST

'भूत, ताबूत, कंकाल और...' दीपावली पर Kareena Kapoor ने दिखाई 'हैलोवीन' के रात की झलक

बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में से एक करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ मजेदार पोस्ट शेयर करती रहती हैं। इस बीच 'बेबो' ने दीपावली पर 'हैलोवीन' की रात की एक झलक शेयर की है।

करीना कपूर | Image: IANS

Kareena Kapoor Share Halloween Night Photo: बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में से एक करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ मजेदार पोस्ट शेयर करती रहती हैं। इस बीच 'बेबो' ने दीपावली पर 'हैलोवीन' की रात की एक झलक शेयर की है। करीना कपूर ने हाल ही में पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ अपने हैलोवीन की एक झलक शेयर करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। अभिनेत्री ने एक डरावनी तस्वीर शेयर की, जिसमें वह एक हैलोवीन पार्टी के गेट के पास खड़ी नजर आ रहे हैं। हालांकि, उनका चेहरा धुंधला है और रोशनी में छिप गया है।

बेबो के पास उनके बेटे तैमूर खड़े नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री ने तस्वीर के साथ लिखा, “आज हेलोवीन भी है।” करीना के बगल में भूत, ताबूत, कंकाल और अन्य डरावनी चीजें नजर आ रही हैं, जो कि हैलोवीन की सजावट को और भी डरावना बनाने के लिए शानदार सेट है। इस बीच करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में करीना अवनी सिंघम के रूप में अपनी भूमिका को निभाती नजर आएंगी। पुलिस-ड्रामा में करीना कपूर के साथ कई सितारे हैं।

बेबो के साथ अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार भी अहम रोल में हैं। इसके साथ ही सलमान खान भी फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे।

एक्शन फिल्मों के किंग कहे जाने वाले रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ रामायण से प्रेरित है। फिल्म में एक्शन के साथ कॉमेडी की भी है। अजय देवगन का किरदार भगवान राम से प्रेरित है और करीना का सीता से, जबकि टाइगर श्रॉफ का किरदार लक्ष्मण से प्रेरित है। ऐसे ही रणवीर सिंह के किरदार में भगवान हनुमान की झलक, अक्षय कुमार के किरदार में जटायु का प्रतिबिंब और अर्जुन कपूर का रोल रावण से प्रेरित है।

करीना कपूर पिछली बार हंसल मेहता की मिस्ट्री थ्रिलर ‘द बकिंघम मर्डर्स’ में नजर आई थीं। क्राइम थ्रिलर फिल्म में करीना ने एक जासूस जसमीत भामरा की भूमिका निभाई थी, जिसे एक बच्चे की हत्या की जांच करने का काम सौंपा गया था। इस थ्रिलर में करीना कपूर के साथ कीथ एलन, शेफ रणवीर बरार, प्रभलीन संधू और सारा-जेन डायस भी हैं। 

यह भी पढ़ें… Maanvi Gagroo के दीपावली का है ये खास मतलब

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 1 November 2024 at 17:43 IST