अपडेटेड 12 June 2023 at 13:24 IST

Sunny Deol की Gadar 2 का टीजर वायरल, इस बार 'दहेज में लाहौर ले जाएगा तारा सिंह'

Gadar 2 का मोस्ट अवेटेड टीजर रिलीज हो गया है जो धांसू है। तारा सिंह उसी जोश से भरे अवतार में दिख रहे हैं। 

Follow :  
×

Share


PC: Taranadarsh/twitter | Image: self

Gadar 2 Teaser Out: 'गदर 2' का एक और टीजर सोशल प्लेटफॉर्म पर आते ही छा गया है। ट्रक ड्राइवर तारा सिंह का वो जोश और जुनून, आंखें और मजबूत डोले फिर स्क्रीन पर दिखेंगे।

कहानी 1971 तक पहुंचती है जिसमें तारा के हौसलों की दास्तान है। पिछली फिल्म में 1947 के बंटवारे को दिखाया गया था। फिल्म की शूटिंग लखनऊ, पालमपुर में भी हुई है। गदर 2 की सबसे पहले शूटिंग पालमपुर के भलेड गांव में हुई थी।

क्या है जोशीले टीजर में

टीजर की शुरुआत काफी दमदार डायलॉग से होती है। रेगिस्तान के बीच एक गाड़ी चलती दिखती है। बैकग्राउंड आवाज आती है-

दामाद है वो पाकिस्तान का, उसे नारियल दो, टीका लगाओ...वर्ना इस बार दहेज में वो लाहौर ले जाएगा। इसके बाद लाहौर में प्रदर्शन करते हुए लोग दिखते हैं। ये भारत के खिलाफ हो रहा है। वक्त 1971 का है- यानि बांग्लादेश मु्क्ति मूवमेंट का।

क्रिटिक्स ने सराहा

बॉलीवुड फिल्म्स के एनालिस्ट तरण आदर्श ने धमाकेदार टीजर शेयर किया है। ट्विटर पर इसे शेयर करते हुए लिखा है- सनी देओल की गदर 2 का टीजर आ गया है। लौट आया है तारा सिंह... फिर फिल्म के कल्ट डायलॉग्स लिखे हैं।

11 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म 'गदर 2'

बताते चलें कि मूल गाने में दो वर्जन थे। इसमें से एक सनी और दूसरा अमीषा पटेल पर फिलमाया गया था। गदर 2 में गाने के रिप्राइस्ड वर्जन को देखना दर्शकों के लिए एक बेहतरीन अनुभव हो सकता है। गदर 2 इसी साल 11 अगस्त के दिन रिलीज होगी। फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल के अलावा निर्देशक अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, लव सिन्हा और मनीष वधावा नजर आएंगे। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

22 साल बाद गदर एक बार फिर..

22 साल पहले गदर ने देश में गदर मचा दिया था। ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी फिल्म। एक ट्रक ड्राईवर और बड़े घर की मुस्लिम लड़की सकीना के प्यार पर इसे बनाया गया था। पृष्ठभूमि भारत-पाकिस्तान बंटवारे की थी। मूवी के गानों से लेकर प्लॉट तक लोगों के बीच पैठ बनाने में कामयाब रहा था। उस फिल्म में सकीना के पिता का किरदार अमरीश पुरी ने निभाया था।

पढे़ं-  Gadar Premiere पर Ameesha इस ड्रेस में पहुंचीं, किसी ने बताया बुड्ढी तो कोई बोला: क्या से क्या हो गया देखते-देखते

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 12 June 2023 at 13:21 IST