अपडेटेड 11 January 2024 at 15:41 IST

Maldives VS Lakshadweep विवाद के बीच FWICE ने की बायकॉट की अपील, मालदीव में शूटिंग रोकने को कहा

FWICE on Maldives VS Lakshadweep: लक्षद्वीप वर्सेज मालदीव विवाद के बीच FWICE ने फिल्म प्रोड्यूसर्स से मालदीव बायकॉट की अपील की है।

Follow :  
×

Share


यूनियन फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज का लोगो | Image: FWICE

FWICE on Maldives VS Lakshadweep: कुछ दिनों से देशभर में लक्षद्वीप वर्सेज मालदीव को लेकर बहस छिड़ी हुई है। इस बीच कई भारतीय हस्तियों ने लक्षद्वीप के सपोर्ट में अपनी बात कही। जिनमें कंगना रनौत, ईशा गुप्ता, श्रद्धा कपूर, जॉन अब्राहम, कार्तिक आर्यन, अमिताभ बच्चन जैसे तमाम बड़े नाम शामिल हैं। इसी बीच अब फिल्म इंडस्ट्री के यूनियन फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने भी मालदीव को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है।

स्टोरी में आगे पढ़ें…

  • FWICE का मालदीव बायकॉट
  • प्रोड्यूसर्स से शूटिंग रोकने को कहा
  • लिखा 'हम देश के साथ'

दरअसल, बीते बुधवार को FWICE ने एक प्रेस रिलीज जारी की थी, जिसमें मालदीव के मंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी की निंदा करते हुए सभी फिल्म प्रोड्यूसर से मालदीव में अपनी शूटिंग रोकने की अपील की गई थी। इस प्रेस रिलीज को भारतीय फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर भी शेयर किया है।

FWICE द्वारा जारी इस प्रेस रिलीज में लिखा गया है कि 'देश और इसकी विस्तृत संस्कृति के साथ एकजुटता दिखाते हुए, FWICE के सदस्यों ने अपनी शूटिंग लोकेशन के लिए मालदीव को बायकॉट करने का फैसला किया है।'

इसके साथ ही FWICE ने फिल्म प्रोड्यूसर्स को भारत में रिलेटेबल लोकेशन चुनने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही प्रेस रिलीज में यह भी लिखा गया कि 'हम सभी अपने प्रधानमंत्री और अपने राष्ट्र के सपोर्ट में मजबूती से खड़े हैं'।

क्या है मामला?

मालदीव वर्सेज लक्षद्वीप को लेकर ये मामला तब सामने आया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में लक्षद्वीप पहुंचे थे। जहां से उन्होंने समुद्र किनारे अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लोगों से विदेश जाने के बजाय देश में ही घूमने की अपील की थी। पीएम मोदी की इस अपील के बाद मालदीव में रहने वाले लोगों ने लक्षद्वीप से अपनी तुलना करनी शुरू कर दी थी। जिसकी वजह से मालदीव्स वर्सेज लक्षद्वीप की बहस छिड़ गई।

ये भी पढ़ें : भगवान राम को लेकर विवादों में आई फिल्म Annapoorani,एक्ट्रेस Nayanthara के खिलाफ FIR दर्ज

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 11 January 2024 at 12:06 IST