अपडेटेड 26 January 2024 at 11:54 IST

कंगना रनौत से लेकर सनी देओल तक, बॉलीवुड पर चढ़ा तिरंगे का रंग; इस तरह दी Republic Day की बधाई

Republic Day 2024: कई बॉलीवुड सितारों ने गणतंत्र दिवस के मौके पर लोगों को कुछ इस तरह से बधाई दी है।

Follow :  
×

Share


सितारों ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई | Image: Instagram

Republic Day 2024: आज देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। जहां देशभर में लोगों के बीच इस दिन को लेकर भारी उत्साह है वहीं, फिल्मी सितारे भी अपने अंदाज में गणतंत्र दिवस को सेलिब्रेट कर रहे हैं। बॉलीवुड पर तिरंगे का रंग चढ़ चुका है और सभी सितारे अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए रिपब्लिक डे की बधाई दे रहे हैं।

रिपब्लिक डे पर जिन सितारों ने नेशन को इस खास दिन की बधाई दी है उनमें कंगना रनौत से लेकर अक्षय कुमार, अनुपम खेर तक का नाम शामिल है। आइए जानते हैं किन-किन सितारों ने किस-किस तरह से रिपब्लिक डे की बधाई दी है।

कंगना रनौत

kanganaranaut/Instagram

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं देते हुए अपनी इंस्टा स्टोरी में एक पोस्ट शेयर की है।

अनुपम खेर

दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए भारतीयों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। इस वीडियो में देश के जवानों को परेड करते हुए देखा जा सकता है।

अक्षय कुमार

गणतंत्र दिवस के मौके पर बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने एक वीडियो शेयर कर सभी को इस खास दिन की बधाई दी है। एक्टर अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके साथ एक्टर टाइगर श्रॉफ भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों एक्टर हाथों में तिरंगा लेकर भागते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, 'नया भारत, नया आत्मविश्वास, नया विजन...हमारा समय आ गया है। गणतंत्र दिवस की बधाई। जय हिंद...जय भारत।'

सुनील शेट्टी

एक्टर सुनील शेट्टी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह हाथों में तिरंगा लहराते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'सारे जहां से अच्छा, हिंदुस्तान हमारा।'

सनी देओल

iamsunnydeol/Instagram

एक्टर सनी देओल ने भी देशवासियों को रिपब्लिक डे की बधाई दी है। उन्होंने इस दिन की बधाई देते हुए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर देशभक्ति से लबरेज एक वीडियो भी शेयर किया है।

ये भी पढ़ें : 'नया भारत, नया आत्मविश्वास...', अक्षय कुमार ने अनोखा वीडियो शेयर कर दी Republic Day की बधाई
 

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 26 January 2024 at 11:47 IST