Fighter Day 8 BO: 150 करोड़ से इंच भर दूर Hrithik Roshan की फिल्म, वर्ल्डवाइड कलेक्शन में मचाया धमाल
Fighter Day 8 Box Office Collection: आठ दिनों के बाद ‘फाइटर’ का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 146.25 करोड़ रुपए हो गया है।
Fighter Day 8 Box Office Collection: सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘फाइटर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन पर दिन गिरता जा रहा है। फिल्म को सिनेमाघरों में एक हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है और अभी से कलेक्शन 5-6 करोड़ रुपए तक सिमट गया है। आइए जानते हैं कि ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म ने आठवें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की।
सिद्धार्थ आनंद अपनी इस एरियल एक्शन फिल्म के लिए इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकारों को साथ लेकर आए। ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर जैसे स्टार्स ने फिल्म ‘फाइटर’ में काम किया है। इसके बावजूद वे फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर डूबने से बचा नहीं पाए।
‘फाइटर’ ने आठवें दिन कितने कमाए?
Sacnilk ने ‘फाइटर’ के आठवें दिन के शुरुआती आंकड़े साझा किए हैं जिनसे पता चलता है कि कैसे दिन पर दिन बॉक्स ऑफिस नंबर गिरते जा रहे हैं। मंडे को 8 करोड़ रुपए, फिर मंगलवार को 7.5 करोड़ रुपए, बुधवार को 6.5 करोड़ रुपए और गुरुवार यानि आठवें दिन केवल 5.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।
‘फाइटर’ का आठ दिनों बाद टोटल कलेक्शन
आठ दिनों के बाद ‘फाइटर’ का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 146.25 करोड़ रुपए हो गया है। आज के कलेक्शन के बाद ‘फाइटर’ की कुल कमाई 150 करोड़ रुपए को पार कर जाएगी।
दुनियाभर में शानदार परफॉर्म कर रही ‘फाइटर’
भले ही भारत में ‘फाइटर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लुढ़क गया है लेकिन विदेशों में फिल्म शानदार परफॉर्म कर रही है। ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आंकड़े साझा किए हैं जिनमें उन्होंने बताया कि फिल्म ने दुनियाभर में 250 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा लिए हैं।
#Fighter WW Box Office
#HrithikRoshan - #DeepikaPadukone's Fighter ENTERS ₹250 cr club.
Next big milestone is ₹300 cr.
Day 1 - ₹… pic.twitter.com/wBVHoXOtQX
— Manobala Vijayabalan (@ManobalaV)
36.04 करोड़ की बंपर ओपनिंग के बाद ‘फाइटर’ ने दूसरे दिन 64.57 करोड़, तीसरे दिन 56.19 करोड़, चौथे दिन 52.74 करोड़, पांचवें दिन 16.33 करोड़, छठे दिन 14.95 करोड़, सातवें दिन 11.70 करोड़ रुपए की कमाई की है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 2 February 2024 at 10:01 IST