अपडेटेड 30 March 2025 at 07:56 IST
पैपराजी के लिए पोज दे रही थीं फातिमा सना शेख, तभी अचानक से करीब आ गया फैन, एक्ट्रेस के चेहरे का उड़ा रंग, फिर... VIDEO
Fatima Sana Shaikh: बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वो एक फैन के रवैये से हैरान होती नजर आ रही हैं।
Fatima Sana Shaikh: बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वो एक फैन के रवैये से हैरान होती नजर आ रही हैं। दरअसल, दंगल स्टार 29 मार्च को मुंबई में आयोजित एक इवेंट में शिरकत करती नजर आई थीं जहां वो पैपराजी के लिए पोज दे रही थीं। उसी समय ये घटना घटी।
फातिमा सना शेख का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि कैसे जब वो लंबे समय बाद किसी इवेंट में शामिल होती नजर आईं तो फैंस ने उन्हें घेर लिया। वो उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए आगे आ रहे थे।
फैन को देख फातिमा सना शेख हुईं शॉक्ड
सामने आए वीडियो में लूडो फेम एक्ट्रेस फैन के बिहेवियर से थोड़ा खफा दिख रही हैं। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे जब फातिमा सना शेख खड़े होकर पोज दे रही थीं, तभी एक फैन अचानक से उनके करीब आ गया और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए अपना फ्रंट कैमरा खोलकर खड़ा हो गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि फातिमा चिल होकर पैपराजी के लिए पोज दे रही थीं। ऐसे में जब उनका फैन उनके पास पहुंचा तो एक्ट्रेस को इसकी उम्मीद नहीं थी। उनके चेहरे पर हैरानी साफ झलक रही थी। वो थोड़ा असहज भी हो गईं और खफा नजर आ रही थीं। इसके बाद भी उन्होंने फैन की विश का मान रखा और उसके साथ तस्वीरें खिंचवाईं।
स्ट्रैपलेस ब्लैक ड्रेस में फातिमा सना शेख ने ढाया कहर
ये इवेंट लक्मे फैशन वीक जैसा लग रहा था जिसमें एक्ट्रेस एक स्ट्रैपलेस ब्लैक ड्रेस पहनकर पहुंची थीं। उन्होंने ड्रेस के साथ मैचिंग थाई-हाई बूट्स कैरी किए थे। इसके साथ ही फातिमा ने अपने लुक को स्टेटमेंट गोल्डन एक्सेसरीज के साथ पूरा किया।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 30 March 2025 at 07:56 IST