फूलों से स्वागत देख क्यों झल्ला उठीं फराह खान? तिलक लगाने से भी रोका, वीडियो देख भड़के यूजर्स

Farah Khan Troll: बॉलीवुड की पॉपुलर फिल्ममेकर फराह खान का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो तिलक लगाने से इनकार करती नजर आ रही है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है।

Farah Khan | Image: x

Farah Khan Troll: फिल्ममेकर, कोरियोग्राफर और यूट्यूबर फराह खान को माथे पर तिलक लगवाने से इनकार करने पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। वे एक होटल में पहुंची थी, जहां कुछ ऐसा हुआ जो सोशल मीडिया यूजर्स को रास नहीं आया।

जी हां, सोशल मीडिया पर फराह खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें होटल के कर्मचारी उनका धूमधाम से स्वागत करते दिख रहे हैं। इस दौरान उनका फूलों, ढोल-नगाड़ों और आरती की थाल के साथ स्वागत किया गया।

माथे पर तिलक लगाने से किया इनकार

वायरल हो रहे वीडियो में फराह खान होटल की लॉबी में दिखाई दे रही हैं। होटल के कर्मचारी आरती की थाल लिए उनका स्वागत करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान फराह के चेहरे का हाव-भाव थोड़ा अलग नजर आया। इसके बाद एक कर्मचारी फराह के माथे पर टीका लगाने की कोशिश करती है, तभी वो उन्हें रोक देती हैं।

October 16, 2026

माथे की बजाय कलाई पर लगवाया तिलक

फराह खान माथे पर टीका लगवाने की बजाय अपनी कलाई पर लगवाती हैं। इस दौरान का वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गया और यूजर्स ने उनकी आलोचना शुरू कर दी।

सोशल मीडिया यूजर्स भड़के

एक यूजर ने लिखा फराह खान के बिहेवियर को लेकर धार्मिक परंपराओं के सम्मान का मुद्दा उठाया। दूसरे यूजर ने कहा कि फूलों की बरसात में भी उन्होंने असहजता दिखाई और फिर माथे पर तिलक लगाने से भी मना कर दिया। इसके अलावा कुछ ने उनके सार्वजनिक रूप से सेक्युलर होने की इमेज का हवाला देते हुए भी सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा, 'ऐसे लोगों को बुलाते ही क्यों हो?' दूसरे यूजर ने लिखा, 'इस्लाम के हिसाब से बहुत आधुनिक, लेकिन दिल से अभी भी मुसलमान।' वहीं एक अन्य ने लिखा, 'और करो फेमस ऐसे लोगो को। अब क्या सेलेब्रिटी बन गए है ये लोग। आपके हमारे बोलने से कुछ नहीं होगा।'

यह भी पढ़ें: 'वाह, मुंबई पुलिस भी?', इमरान खान को मिला देश छोड़ने का फरमान, तो हैरान हुईं किरण राव; कह दी ये बड़ी बात

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 17 October 2026 at 14:43 IST