यलीना ने किसको मारने के लिए उठाई बंदूक? रहमान डकैत के बाद हमजा के निशाने पर कौन? Dhurandhar 2 का ट्रेलर देख फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

Dhurandhar 2 Trailer: 'धुरंधर: द रिवेंज' के ट्रेलर में रणवीर सिंह पहले से भी खूंखार अवतार में दिख रहे हैं। ट्रेलर में कई सीन और डायलॉग्स ऐसे हैं, जिसने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए। इसने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया।

Follow :  
×

Share


धुरंधर 2 का ट्रेलर आउट | Image: Youtube, X

Dhurandhar 2 Trailer: 'धुरंधर 2' के रिलीज से 12 दिन पहले फिल्म का धांसू ट्रेलर रिलीज हो गया है। फैंस कई दिनों से इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 'धुरंधर: द रिवेंज' के ट्रेलर में रणवीर सिंह एक बार फिर 'हमजा अली' के किरदार से लोगों के होश उड़ा रहे हैं। वो पहले भी खतरनाक रूप में दिख रहे हैं। इस बार फिल्म में रणवीर सिंह फुल एक्शन मोड़ में नजर आएंगे।

ल्यारी की गलियों में फिर बहेगा खून

‘धुरंधर 2’ के 3 मिनट 25 सेकेंड के ट्रेलर में देखने मिल रहा है कि रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) की मौत के बाद कराची के ल्यारी की गलियों में फिर खून बह रहा है। ट्रेलर में रणवीर पहले से ज्यादा आक्रामक दिखे हैं। ट्रेलर देख लोगों के मन में कई सवाल खड़े हो गए हैं।

रहमान डकैत के बाद ल्यारी का अगला बादशाह कौन बनेगा? हमजा अली ने अपने पहले टारगेट रहमान डकैत का तो सफाया कर दिया है, उनके निशाने पर अगला कौन होगा?

यलीना को पता चलेगी हमजा अली की सच्चाई?

ट्रेलर के एक सीन में देखने मिल रहा है कि यलीना का किरदार निभा रही सारा अर्जुन हाथ में बंदूक थामे नजर आ रही हैं। क्या यलीना को हमजा की सच्चाई पता चल गई? वो किसको मारने जा रही हैं?

'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह के किरदार की बैक स्टोरी भी दिखाई जाएगी। वो कैसे जसकीरत सिंह रंगी से हमजा अली बने। साथ ही 3 मिनट 25 सेकेंड के इस ट्रेलर में मेजर इकबाल के रोल में अर्जुन रामपाल पहले से ज्यादा खतरनाक दिख रहे हैं। वहीं, संजय दत्त दमदार भी किरदार में नजर आए हैं।

ट्रेलर में कई धांसू सीन और डायलॉग्स हैं, जिसने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए। इस धमाकेदार ट्रेलर ने 'धुरंधर 2' को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।

19 मार्च को रिलीज होगी फिल्म

आदित्य धर की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म को हिंदी के अलावा तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। साउथ एक्टर 'यश' की पहले इसी तारीख को रिलीज हो रही 'टॉक्सिक' पोस्टपोन हो गई, जिसका फायदा 'धुरंधर 2' को मिलेगा। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फिर कई बड़े रिकॉर्ड बना सकती है।

यह भी पढ़ें: 'पाकिस्‍तान का मुस्‍तकबिल अब हिंदुस्‍तान लिखेगा...'धुरंधर 2' का ट्रेलर रिलीज; हौसला, इंधन और बदला में छिपा ट्विस्‍ट

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 7 March 2026 at 12:54 IST