अपडेटेड 22 April 2025 at 16:06 IST
IPL में राघव चड्ढा को देख फैंस चिल्लाने लगे 'जीजू-जीजू', परिणीति भी हैरान, मजेदार था एक्ट्रेस का रिएक्शन
Parineeti Chopra-Raghav Chadha: परिणीति चोपड़ा के फैंस उनके पति राघव चड्ढा को प्यार से 'जीजू' कहकर बुलाते हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में भी देखने को मिला है।
Parineeti Chopra-Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने सितंबर 2023 में आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा से शादी की थी। ऐसे में परिणीति के फैंस प्यार से राघव को ‘जीजू’ कहकर बुलाते हैं। इसकी एक प्यारी सी झलक हाल ही में भी देखने को मिली जब राघव चड्ढा आईपीएल मैच देखने के लिए स्टेडियम में पहुंचे थे।
दरअसल, ये मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स इलेवन के बीच खेला जा रहा था। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि कैसे राघव चड्ढा को देखते ही कुछ लोग 'जीजू-जीजू' कहकर चिल्लाना शुरू कर देते हैं। इस पर अब उनकी पत्नी परिणीति चोपड़ा का भी रिएक्शन सामने आ चुका है।
राघव को जीजू बुलाए जाने पर परिणीति का रिएक्शन
वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही राघव को देखकर स्टेडियम में बैठे लोग जोर-जोर से ‘जीजू’ चिल्लाना शुरू कर देते हैं, तभी AAP नेता मुस्कुराने लगते हैं। वो फैंस को ‘हाय’ बोलकर ग्रीट करते हैं। ये वीडियो अब नेटिजंस को काफी पसंद आ रहा है जिसने परिणीति चोपड़ा का भी ध्यान खींच लिया है। उन्होंने इस वीडियो को अपनी इंस्टा स्टोरी पर रीशेयर करते हुए लिखा है- ‘आप सभी बहुत स्वीट हो।’
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 24 सितंबर 2023 को उदयपुर में बड़ी ही धूमधाम से शादी रचाई थी। कई दिनों तक चले फंक्शन ने सोशल मीडिया पर भी फैंस के बीच अच्छा खासा उत्साह पैदा कर दिया था। कपल की पहली मुलाकात लंदन में हुई थी और फिर दोनों पंजाब में मिले।
काम की बात करें तो परिणीति आखिरी बार दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म 'चमकीला' में नजर आई थीं। फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया था। फिल्म में परिणीति के काम को काफी सराहा गया था।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 22 April 2025 at 16:06 IST