Asha Bhosle passes Away: नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, दिल का दौरा पड़ने से निधन; 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

मुंबई से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। अस्पताल में भर्ती सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया है।

Follow :  
×

Share


Asha Bhosle Passes Away | Image: instagram

Asha Bhosle Passes Away: संगीत जगत से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके जाने से पूरे देश में शोक का माहौल छा गया है। उनके करोड़ों चाहने वालों को गहरा सदमा और आघात पहुंचा है। फैंस के लिए तो मानो सुरों कि दुनिया थन सी गई हो। सिंगर का परिवार इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है। 

कैसे हुआ आशा भोसले का निधन

आशा भोसले जी का निधन हो गया है। सिंगर के निधन की पुष्टी उनके बेटे आनंद भोसले ने की है। उन्होंने आशा ताई के निधन की वजह मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की वजह से हुई है। सिंगर के जाने से पूरे देश को आंखों में आंसू हैं, उनका जाने किसी सदमे से कम नहीं है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आशा भोसले को 11 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट के बाद इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका।

 

 

कब और कहां होगा सिंगर का अंतिम संस्कार

सिंगर आशा भोसले का अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर कल सुबह 11 बजे रखा जाएगा। जबकि अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क श्मशान घाट में किया जाएगा।

 

आशा भोसले का करियर

आशा भोसले ने अपने शानदार करियर में 20 से अधिक भाषाओं में 12 हजार से ज्यादा गाने गाए। उनकी आवाज ने दशकों तक लोगों के दिलों पर राज किया। हर पीढ़ी ने उनके गीतों में प्यार, दर्द और जीवन के रंग महसूस किए। उनके निधन के साथ ही भारतीय संगीत का एक स्वर्णिम युग समाप्त हो गया है। आज उनके जाने से ऐसा लग रहा है मानो कि संगीत की दुनिया खत्म सी हो गई है। 
 

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 12 April 2026 at 12:55 IST