‘सर आप जाओ वरना…’; एयरपोर्ट पर लाइन में खड़े शाहिद कपूर से बुजुर्ग आदमी ने क्यों आगे जाने को कहा? एक्टर भी हैरान, VIDEO
Shahid Kapoor: शाहिद कपूर का मुंबई एयरपोर्ट से एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो लाइन में खड़े नजर आ रहे हैं। इतने में एक आदमी उनसे आगे जाने के लिए कहने लगता है।
Shahid Kapoor: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर का मुंबई एयरपोर्ट से एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो लाइन में खड़े नजर आ रहे हैं। ‘ओ रोमियो’ स्टार बड़ी ही शांति से अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे, इतने में उनके आगे खड़े एक बुजुर्ग अंकल उन्हें आगे जाने के लिए कहने लगते हैं। ये सुनकर खुद शाहिद भी हैरान रह जाते हैं और थोड़ा हिचकिचाने लगते हैं।
ये वीडियो 8 मई का है जब शाहिद कपूर दोपहर के समय मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। टर्मिनल से उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बुजुर्ग आदमी का एक्टर के लिए किया जेस्चर अब सोशल मीडिया पर नेटिजंस का दिल जीत रहा है।
शाहिद कपूर की एक अंकल ने की मदद
सामने आए वीडियो में ‘कबीर सिंह’ फेम एक्टर शाहिद कपूर को अपनी गाड़ी से निकलकर एयरपोर्ट के टर्मिनल पर जाते हुए देखा जा सकता है। वो लाइन में खड़े थे। इतने में उनके आगे खड़े एक आदमी कहते हैं- सर प्लीज आगे चले जाओ, वरना लोग आपको घेर लेंगे। ये सुनकर पहले तो शाहिद थोड़ा हिचकिचाते हैं, फिर वो उनसे पूछते हैं कि क्या वो पक्का जा सकते हैं। उसके बाद वो आदमी का धन्यवाद करके आगे बढ़ जाते हैं।
अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसपर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। किसी ने लिखा- ‘शाहिद ने इतने सालों में ये कमाया है। हर उम्र का इंसान उनकी इज्जत करता है’। वहीं, दूसरे ने कमेंट किया- ‘अंकल में है बढ़िया सिविक सेंस’। एक ने लिखा- ‘देश की आधी आबादी से ज्यादा सिविक सेंस तो अंकल में है’।
करीना कपूर भी लाइन तोड़कर आगे बढ़ गई थीं
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले करीना कपूर खान का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो एयरपोर्ट की सिक्योरिटी लाइन को बीच में ही छोड़कर आगे बढ़ जाती हैं। उनकी इस हरकत की नेटिजंस ने जमकर आलोचना की थी और सवाल किया था कि उन्हें क्यों इतना स्पेशल ट्रीटमेंट मिल रहा है। हालांकि, तब उनके फैंस ने ये कहकर उनका बचाव किया कि वो बोले जाने पर ही आगे बढ़ी थीं।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 8 May 2026 at 18:13 IST