अपडेटेड 22 February 2026 at 17:01 IST

Dhurandhar 2 Vs Toxic: 'दोनों फिल्में एक दूसरे का...', 'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' के क्लैश पर इस डायरेक्टर ने की बड़ी भविष्यवाणी

Dhurandhar 2 vs Toxic: 'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' एक ही दिन, 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। दोनों फिल्मों के क्लैश पर डायरेक्टर संजय गुप्ता ने बड़ी भविष्यवाणी की है।

Follow :  
×

Share


dhurandhar 2 vs toxic box office collection clash | Image: x

Dhurandhar 2 vs Toxic: फिल्म इंडस्ट्री के लिए आने वाली ईद बेहद खास मानी जा रही है क्योंकि 19 मार्च को रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' और यश की 'टॉक्सिक' एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं। ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म क्रिटिक्स इस टक्कर को अब तक का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश बता रहे हैं। इस मुकाबले को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है, लेकिन इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग इसे जोखिम भरा कदम भी मान रहे हैं। इसी बीच फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने भी इस क्लैश पर अपनी बेबाक राय रखी है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।

एक ही दिन रिलीज से कमाई पर पड़ेगा असर

मीडिया से बातचीत में संजय गुप्ता ने 'धुरंधर' को शानदार फिल्म बताया और इसके दूसरे पार्ट से काफी उम्मीदें जताईं हैं। हालांकि उन्होंने साफ कहा कि दोनों फिल्मों का एक ही दिन रिलीज होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उनके मुताबिक जब दो बड़ी फिल्मों का लंबे समय से इंतजार हो रहा हो और वे एक साथ आएं, तो वे एक दूसरे का बिजनेस खा जाती हैं। संजय ने कहा कि वह दोनों फिल्में देखेंगे, लेकिन बॉक्स ऑफिस के लिहाज से यह क्लैश सही नहीं है।

इन दो बड़ी फिल्मों के क्लैश का दिया उदाहरण

संजय गुप्ता ने अपनी फिल्म 'काबिल' और शाहरुख खान की 'रईस' के बीच हुए क्लैश को भी याद किया। उन्होंने बताया कि अगर दोनों फिल्में अलग-अलग तारीख पर रिलीज होतीं तो दोनों को अलग ही फायदा हो सकता था। उन्होंने यह भी कहा कि देश में हर दर्शक के पास इतना बजट नहीं होता कि वह कम समय में दो बड़ी फिल्में देख सके। कई लोग तो एक महीने में भी दो फिल्में देखने का खर्च नहीं उठा पाते हैं। ऐसे में 'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' दोनों अच्छा बिजनेस कर सकती हैं। इसके साथ उन्होंने ये भी बताया कि शायद दोनों ही फिल्मों को उस मुताबिक कमाई न हो पाए, जितना कि अलग-अलग रिलीज होने पर होती।

'टॉक्सिक' को लेकर साउथ में जबरदस्त क्रेज

रिपोर्ट्स के मुताबिक यश अपनी फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट आगे बढ़ाने के मूड में बिल्कुल नहीं हैं। मेकर्स का फोकस सिर्फ ओपनिंग वीकेंड पर नहीं, बल्कि लंबी रेस पर है। वे फिल्म को लंबे समय तक सिनेमाघरों में टिकाए रखना चाहते हैं। साउथ इंडिया में 'टॉक्सिक' को लेकर पहले से ही भारी क्रेज देखा जा रहा है। अब देखना होगा कि ईद के मौके पर यह बड़ा टकराव किस फिल्म के पक्ष में जाता है और कौन बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारता है।

यह भी पढ़ें: Viral Video: अलीगढ़ में ऊंट पर सवार होकर वरमाला के लिए पहुंची दुल्हन

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 22 February 2026 at 17:01 IST