Drishyam The Conclusion: परिवार के लिए किसी भी हद तक जा सकता हूं, अजय देवगन ला रहे हैं दृश्यम 3, इस दिन लॉन्च होगा ट्रेलर

अजय देवगन अपनी सुपरहिट फिल्म दृश्यम का तीसरा भाग Drishyam The Conclusion लेकर आ रहे हैं। अजय देवगन ने अपनी एक्स पोस्ट के जरिए फिल्म का नया पोस्टर रिलीज करते हुए ऐलान किया है कि बुधवार 9 सितंबर को दृश्यम 3 का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।

drishyam the conclusion | Image: Ajay Devgn X

अजय देवगन अपनी सुपरहिट फिल्म दृश्यम का तीसरा भाग Drishyam The Conclusion लेकर आ रहे हैं। अजय देवगन ने अपनी एक्स पोस्ट के जरिए फिल्म का नया पोस्टर रिलीज करते हुए ऐलान किया है कि बुधवार 9 सितंबर को दृश्यम 3 का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन रिलीज होगी। 

दृश्यम सीरीज की आखिरी फिल्म होगी 

Drishyam The Conclusion फिल्म के नाम से ही साफ है कि यह इस सीरीज की आखिरी फिल्म है। यह फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होने जा ही है। इसके साथ ही अजय देवगन ने भी फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए एक्स पर लिखा है "जो कहानी 2 अक्टूबर से शुरू हुई थी वो खत्म भी 2 अक्टूबर को होगी। 

परिवार के लिए किसी भी हद तक जा सकता हूं 

इससे पहले अजय देवगन ने फिल्म को लेकर पोस्टर जारी करते हुए कहा था "सही या गलत जो भी हो मैं अपनी फैमिली के लिए किसी भी हद तक जा सकता हूं। 

September 8, 2026

4 साल बाद लौटेंगे विजय सलगांवकर 

दृश्यम सीरीज में अजय देवगन विजय सलगांवकर के किरदार में नजर आते हैं। फिल्म का सीक्वल ‘दृश्यम 2’ सन 2022 में रिलीज हुआ था। अब 4 वर्ष बार विजय सलगांवकर सिनेमा घर में लौट रहे हैं।   

फिल्म की कास्ट 

फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रिया शरण, जयदीप अहलावत, रजत कपूर, इशिता दत्ता और प्रकाश राज प्रमुख भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने और निर्माण स्टार स्टूडियो के साथ कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने भी किया है। 

सोशल मीडिया पर यूजर्स क्या बोले 

एक्स पर फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर को लेकर यूजर्स ने अच्छी प्रतिक्रिया जाहिर की है। यूजर्स ने लिखा है कि वो ट्रेलर और फिल्म देखने के लिए उत्साहित हैं। हालांकि कुछ यूजर्स फिल्म में प्रकाश राज के होने से नाराज हैं और वो कह रहे हैं कि वो सिर्फ प्रकाश राज के फिल्म में होने के कारण 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' (Drishyam The Conclusion) नहीं देखने जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें-  फिल्म ‘हनुमान अंश’ की वरुण धवन ने जमकर की तारीफ

 

 

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 8 September 2026 at 18:05 IST