अपडेटेड 4 September 2023 at 16:19 IST

आयुष्मान का पूजा अवतार कर रहा दिलों पर राज, 100 करोड़ से बस इतनी दूर रह गई Dream Girl 2

आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 ने दूसरे वीकेंड पर शानदार कमाई करते हुए 80 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जल्द ही फिल्म 100 करोड़ क्लब में अपनी जगह बनाएगी। 

Follow :  
×

Share


Dream Girl 2 Collection After Second Weekend | Image: self

Dream Girl 2 Collection: एक और फिल्म ‘गदर 2’ ने 500 करोड़ क्लब में जगह बना ली है तो वहीं दूसरी ओर ड्रीम गर्ल 2 के कदम 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रहे हैं। दूसरे वीकेंड में आयुष्मान की फिल्म ने शानदार कमाई की। इस हफ्ते भी फिल्म से अच्छी कमाई की उम्मीद की जा रही है। टीचर्स डे, जन्माष्टमी और दिल्ली में जी 20 समिट के कारण हुई छुट्टियों में ड्रीम गर्ल 2 अच्छा कलेक्शन कर सकती है। 

खबर में आगे पढ़ें…

  • ड्रीम गर्ल 2 का शानदार प्रदर्शन जारी
  • दूसरे रविवार फिल्म ने कमाए 8.10 करोड़ रुपए
  • जल्द 100 करोड़ क्लब में शामिल होगी फिल्म

10 दिन में कमाए 86 करोड़ रुपए 

25 अगस्त को रिलीज हुई ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 10 दिन पूरे कर लिए हैं। यह फिल्म 80 करोड़ से अधिक का कारोबार कर चुकी है। दूसरे रविवार को फिल्म ने 8.10 करोड़ रुपए की कमाई की। इसी के साथ फिल्म का कलेक्शन 86.10 करोड़ तक पहुंच गया है। अब इस फिल्म की निगाहे 100 करोड़ क्लब पर टिकी हुई है। 

रविवार को गदर 2 ने 7.80 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस लिहाज से देखा जाए तो ड्रीम गर्ल ने 2 ने सनी देओल की फिल्म से ज्यादा कलेक्शन किया है। हालांकि, यह सिर्फ एक दिन की बात है। कुल कमाई में आयुष्मान की फिल्म, गदर 2 से काफी पीछे हैं। 

यह भी पढ़ें- Ayushmann Khurrana ने Dream Girl 2 की सक्सेस पर तोड़ी चुप्पी, आलोचना पर भी दिया मुंहतोड़ जवाब!

ट्रैक पर लौटा आयुष्मान का करियर

ड्रीम गर्ल 2 की सफलता से आयुष्मान काफी खुश हैं। उनकी पिछली कई फिल्में फ्लॉप हुई थी। इस फिल्म ने उनके करियर को वापस ट्रैक पर ला दिया है। फिल्म में उनके अपोजिट अनन्या पांडे लीड रोल में हैं। उनकी अदाएं भी दर्शकों को पंसद आ रही है। राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी इस फिल्म में परेश रावल, विजय राज, राजपाल यादव और अभिषक बनर्जी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। देखना रोमांचक होगा कि कितनी जल्दी ये फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री करेगी। 

यह भी पढ़ें- ‘सनी के अलावा बॉलीवुड में कोई नहीं बन सकता तारा सिंह’, Gadar डायरेक्टर ने लिया इस साउथ सुपरस्टार का नाम

Published By : Mohit Jain

पब्लिश्ड 4 September 2023 at 16:19 IST