अपडेटेड 3 April 2025 at 23:17 IST
बिखरे बाल, बढ़ी दाढ़ी और हाथ में गिटार... Aashiqui 3 के सेट से कार्तिक आर्यन का वीडियो लीक, फैंस बोले- रॉकस्टार...
Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म 'आशिकी 3' (Aashiqui 3) की शूटिंग से वीडियो लीक हुई है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ( Kartik Aaryan ) का नाम उन कलाकारों की लिस्ट में शुमार है जिनकी गिनती बॉलीवुड के वर्सटाइल एक्टर्स में होती है। कार्तिक आर्यन ने कॉमेडी से लेकर एक्शन, ड्रामा, रोमांस यहां तक कि निगेटिव किरदार भी बखूबी अदा किया है। अब एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म 'आशिकी 3' के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस समय फिल्म की शूटिंग चल रही है जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
अनुराग बसु के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को लीगल कारणों के चलते ‘आशिकी 3’ का टाइटल नहीं दिया जा सका। भले ही अभी तक फिल्म का नाम तय ना हुआ हो लेकिन इससे कार्तिक आर्यन का लुक जरूर लीक हो गया है जिसमें वो दिल टूटे आशिक जैसे दिख रहे हैं। उनके लंबे बाल और बढ़ी हुई दाढ़ी ने फैंस का ध्यान खींच लिया है। हाल ही में सिक्किम की राजधानी गैंकटॉक से कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें कार्तिक आर्यन ग्रीन कलर के जैकेट, व्हाइट शर्ट और लूज पैंट पहने हाथों में गिटार थामे नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक्टर गाना गाते हुए काफी इमोशनल दिख रहे हैं।
कार्तिक आर्यन ने खोया अपना आपा
वहीं एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कार्तिक आर्यन गुस्से से आगबबूला होते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उनका पारा इतना बढ़ जाता है कि वो अपना गिटार उतारकर एक शख्स की पिटाई करने लग जाते हैं। स्टेज परफॉर्मेंस और फाइट सीन की शूटिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। सिक्किम की वादियों में हो रही शूटिंग को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ गई है।
सोशल मीडिया पर रिएक्शंस की बाढ़
कार्तिक आर्यन के वायलेंट अवतार को देख सोशल मीडिया पर रिएक्शंस की बाढ़ आ गई है। इसमें से कुछ यूजर्स की प्रतिक्रियाओं को हम यहां लिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘लुक शानदार है।’ दूसरे यूजर ने लिखा- ‘रॉकस्टार लुक। उम्मीद है कि परफॉर्मेंस भी उसी तरह होगी।’ एक और यूजर ने लिखा- ‘जबरदस्त।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- ''आशिकी 3' आपको एक इमोशनल-रोमांटिक सफर पर ले जाने के लिए तैयार है।' वहीं अन्य यूजर्स ने फायर इमोजी के साथ रिएक्ट किया।
कार्तिक के अपोजिट दिखेगी ये एक्ट्रेस
अनुराग बसु 'आशिकी 3' का निर्देशन कर रहे हैं, जबकि संगीत प्रीतम का है। 'आशिकी 3' में कार्तिक आर्यन के अपोजिट श्री लीला दिखाई देंगी, जो कि इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। 'आशिकी 3' में कार्तिक और श्रीलीला की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। ऐसे में ये जोड़ी न सिर्फ अपनी ऑनलाइन केमिस्ट्री बल्कि ऑफलाइन केमिस्ट्री को लेकर भी चर्चा में है। रूमर्स हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, इस पर फिलहाल दोनों की ओर से किसी तरह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
फिलहाल कार्तिक आर्यन फिल्म 'आशिकी 3'की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। इसकी रिलीज डेट को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 3 April 2025 at 23:14 IST