अपडेटेड 14 September 2025 at 13:04 IST

24 घंटे में 2 बार चली थी गोलियां, दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

Disha Patani House Firing: दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले में जांच जारी है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। इस बीच खुलासा हुआ कि 24 घंटें के अंदर दो बार वहां गोलियां चली थीं। दोनों बार बदमाश एक ही थे।

Follow :  
×

Share


Disha Patani House Firing | Image: Republic World

Disha Patani House Firing Incident: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर अंधाधुंध फायरिंग से हड़कंप मचा हुआ। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। इस बीच खुलासा हुआ कि दिशा के घर पर एक बार नहीं बल्कि 25 घंटों के अंदर दो बार फायरिंग हुई थी। दोनों बार एक ही बाइक का इस्तेमाल हुआ और घटना को अंजाम देने वाले बदमाश भी एक ही थे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहले 11 सितंबर को गली में दो राउंड हवाई फायरिंग हुई। इसके बाद शुक्रवार (12 सितंबर) तड़के दिशा पाटनी के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं।

पहले हुई थी हवाई फायरिंग

जगदीश पाटनी के पड़ोसी ने बताया गुरुवार की सुबह 4:30 बजे के आसपास पाटनी के घर के बाहर हवाई फायरिंग हुई थी। उन्होंने कहा कि मैं सुबह 6 बजे के आसपास घर से बाहर निकाला, तो मुझे मेरे घर के बाहर से दो खाली खोके मिले। मेरे पहली मंजिल पर रहने वाली महिला ने बताया कि सुबह कुछ आवाज सुनाई दी थी, जो गोली चलने की लग रही थी।

दहशत फैलाना था मकसद? 

सूत्रों से जानकारी मिली है कि दोनों बार एक ही अपाचे बाइक का इस्तेमाल हुआ। घटना को अंजाम देने वाले बदमाश भी दोनों बार एक ही थे। बाइक चला रहे बदमाश ने हेलमेट लगाया हुआ था। दोनों घटनाओं में ही इनका टारगेट किसी को मारने का नहीं था। बस इनका मकसद दहशत फैलाना था।

घटना पर क्या बोले दिशा के पिता? 

फायरिंग की घटना पर दिशा पाटनी के पिता जगदीश ने कहा कि उनकी बड़ी बेटी खुशबू की टिप्पणियों को "गलत तरीके से पेश" किया गया। उनके मुताबिक, “उनका नाम प्रेमानंद जी महाराज के मामले में घसीटा गया। हम सनातनी हैं और साधु-संतों का सम्मान करते हैं। अगर कोई उनके बयान को गलत तरीके से पेश कर रहा है, तो यह हमें नीचा दिखाने की साजिश है।"

इससे पहले घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया था। इसमें देखने मिल रहा है कि किस तरह से दो अज्ञात बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और उन्होंने दिशा के घर पर कई राउंड गोलियां चलाई। बताया जा रहा है कि मकान की पहली मंजिल को निशाना बनाया गया। दूसरे वीडियो में घर के छज्जे पर गोलियों के कई निशान दिखे।

‘ये तो महज एक ट्रेलर था…’

रोहित गोदारा और गोल्डी बरार गैंग ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है, जिसमें खुशबू पाटनी पर प्रेमानंद जी महाराज और अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का अपमान करने का आरोप लगाया। पोस्ट में कहा गया, "इसने हमारे सनातन धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश की थी। ये तो महज एक ट्रेलर था। अगली बार फिर से इसने या किसी और ने हमारे धर्म के प्रति कुछ भी अभद्रता दिखाई तो उनके घर में से किसी को जिंदा नही छोड़ेंगे।"

यह भी पढ़ें: 26 सितंबर को भारत में रिलीज होगी PAK एक्टर फवाद खान और वाणी कपूर की 'अबीर गुलाल'? वायरल दावे का PIB ने बता दिया सच


 

 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 14 September 2025 at 13:04 IST