अपडेटेड 12 March 2026 at 15:12 IST

Monalisa: 'मुझे सिर तन से जुदा की धमकी मिल रही', डायरेक्टर सनोज मिश्रा का दावा, मोनालिसा की शादी को बताया था 'लव जिहाद'

Mahakumbh Viral Girl Monalisa Wedding: डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने वायरल गर्ल मोनालिसा की फरमान खान संग शादी को लव जिहाद बताया था। अब उन्होंने एक पोस्ट के जरिए जान से मारने की धमकियां मिलने का दावा किया है।

Follow :  
×

Share


सनोज मिश्रा को मिल रही धमकी | Image: Social Media

Mahakumbh Viral Girl Monalisa Wedding: महाकुंभ 2025 में माला बेचकर रातों-रात फेमस हुईं मोनालिसा भोसले ने अपने एक फैसले से सबको चौंका दिया। उन्होंने अपने परिवार के खिलाफ जाकर मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से मंदिर में शादी रचा ली। इस फैसले पर मोनालिसा की अपकमिंग फिल्म 'Dairy of Manipur' के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने सवाल उठाए। उन्होंने इसे लव जिहाद बताया था। अब सनोज ने जान को खतरा होने का दावा किया है।

सनोज मिश्रा ने धमकियां मिलने का किया दावा

सनोज ने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट में दावा किया कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही है। उन्होंने लिखा, "मुझे सर तन से जुदा करने की धमकी दी जा रही है। PFI ने जाल बनाकर केरल में मोनालिसा का लव जिहाद कराया।"

ये बगावत नहीं लव जिहाद है- सनोज मिश्रा

इससे पहले मोनालिसा के शादी करने की खबर सामने आने के बाद डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने कहा कि ये बगावत नहीं लव जिहाद है।

सनोज ने बताया कि वो डिप्रेशन में है, क्योंकि एक गरीब जंगलों में रहने वाली लड़की जो महाकुंभ में वायरल होने के बाद भागकर अपने डेरा महेश्वर चली गई थी, मुझे उसकी गंगा जैसी पवित्रता अच्छी लगी और मैंने उसको ट्रेनिंग देकर फिल्म में एक्ट्रेस बनाने का फैसला लिया।

उन्होंने पोस्ट में बताया कि कैसे वसीम रिजवी और उनके समर्थकों को ये बात पसंद नहीं आई और उन्हें झूठे आरोप में जेल भेज दिया गया। डायरेक्टर ने कहा कि जब उनके पास कोई ऑप्शन नहीं बचा तो उन्होंने मोनालिसा को हथियार बनाया। मोनालिसा, जिसको मैं मां गंगा का अवतार मानता था। उसकी जिंदगी इतनी आसान नहीं है। उनके सारे रिश्ते दिखावे के थे और उनकी जिंदगी अपनी असली मां पर टिकी थी।

सनोज ने कहा कि मोनालिसा का उठाया हुआ कदम उसको बगावत लग रहा होगा, लेकिन असल में ये लव जिहाद है जिसका शिकार वो हो चुकी है।

फेसबुक के जरिए फरमान से मिली थी मोनालिसा

बताया जाता है कि मोनालिसा और फरमान एक-दूसरे को कई महीनों से डेट कर रहे थे। फरमान एक मॉडल और एक्टर हैं। दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत फेसबुक से हुई थी। पहले दोनों अच्छे दोस्त बने और यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। मोनालिसा ने तिरुवनंतपुरम के एक मंदिर में फरमान खान से शादी की। साथ ही सुरक्षा के लिए पुलिस से संपर्क किया है।

यह भी पढ़ें: Monalisa: मुस्लिम बॉयफ्रेंड के प्‍यार में भूल गई 'वो' वादा, फरहान के लिए तोड़ा खून का रिश्ता... तो अब शादी के बाद कहां रहेगी मोनालिसा?

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 12 March 2026 at 14:56 IST