'मुझे राजनीति से दूर रखें...' जंतर-मंतर के सवाल पर भड़के दिलजीत दोसांझ, 'कॉकरोच जनता पार्टी' पर दिया ये बयान

Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर लाइव चैट के सेशन को रखा। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बात की है।

Diljit Dosanjh | Image: x

Diljit Dosanjh: राजनीति और विरोध प्रदर्शनों से दूर रहने की अपील करते हुए, सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने क्लियर किया है कि वे पूरी तरह से एक कलाकार हैं और उन्हें राजनीतिक विवादों में न घसीटा जाए। हाल ही में एक लाइव सेशन के दौरान, जब उनसे एक राजनीतिक दल से जुड़े विरोध प्रदर्शन पर टिप्पणी करने को कहा गया, तो दिलजीत ने कहा कि उन्हें इन मुद्दों से दूर ही रखा जाए ते बेहतर होगा। आइए जानते हैं कि दिलजीत दोसांझ ने क्या- क्या बोला है।

दिलजीत दोसांझ ने खुद को एक कलाकार बताया

हाल ही में इंस्टाग्राम पर लाइव बातचीत के दौरान दिलजीत दोसांझ ने अपने फैंस के सवालों के मजेदार और सीधे जवाब दिए। बातचीत के दौरान एक फैन ने मजाक में दिलजीत से कहा कि वे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात करके कुछ मसलों को सुलझा दें। इस पर दिलजीत ने हंसते हुए कहा कि वे तो बस एक कलाकार हैं और उनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है, इसलिए वे इस काम में कोई मदद नहीं कर सकते हैं।

विरोध प्रदर्शनों से बनाई दूरी

लाइव सेशन में एक फैन ने उनसे 'कॉकरोच जनता पार्टी' की ओर से जंतर-मंतर पर हो रहे विरोध प्रदर्शन के बारे में राय पूछी। इस बारे में दिलजीत ने बहुत साफ शब्दों में कहा कि वे इस मामले पर कुछ नहीं कहना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि वे अपने 'ऑरा टूर' की तैयारियों में इतने बिजी चल रहे हैं कि इन सब चीजों पर उनका ध्यान नहीं है। उन्होंने अपने फैंस से भी गुजारिश की कि उन्हें किसी भी तरह के राजनीतिक विरोध या आंदोलनों से न जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि वे एक कलाकार हैं और हर समस्या को हल करना उनके बस में नहीं है।

July 1, 2026

 

करियर पर फोकस की करी बात

अपने करियर के बारे में बात करते हुए दिलजीत ने कहा कि उन्होंने हमेशा मेहनत की है और वे भगवान की मर्जी पर भरोसा रखते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' रिलीज हुई है, जो भारत-पाकिस्तान बंटवारे की कहानी पर आधारित है। यह फिल्म साल 2026 की सुपरहिट फिल्मों में से एक साबित हुई है। फिल्म की बड़ी कामयाबी के बाद अब दिलजीत का पूरा ध्यान अपने अंतरराष्ट्रीय म्यूजिक टूर पर है, जिसके जरिए वे दुनिया भर में अपने फैंस से मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 'लॉक अप 2' में कंगना रनौत की धमाकेदार एंट्री,2 कंटेस्टेंट्स की लगी क्लास
 

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 2 July 2026 at 16:43 IST