अपडेटेड 13 March 2026 at 19:25 IST

Dhurandhar के थिएटर में 100 दिन; सीक्वल की रिलीज से पहले इतिहास रचने को तैयार ‘धुरंधर’, तोड़े ये बड़े रिकॉर्ड

100 Days of Dhurandhar: आदित्य धर ने ‘धुरंधर’ जैसी फिल्म बनाकर स्पाई मूवीज का ऐसा ऊंचा बेंचमार्क सेट कर दिया है जिसे छूने में बाकी फिल्मों के पसीने छूट जाएंगे।

100 Days of Dhurandhar | Image: instagram

100 Days of Dhurandhar: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के थिएटर में 100 दिन पूरे होने वाले हैं। उसके सीक्वल ‘धुरंधर द रिवेंज’ की रिलीज में कुछ ही दिन बचे हैं, इससे पहले इसका पहला पार्ट बॉक्स ऑफिस पर बड़ा माइलस्टोन सेट करने को तैयार है। 

आदित्य धर ने ‘धुरंधर’ जैसी फिल्म बनाकर स्पाई मूवीज का ऐसा ऊंचा बेंचमार्क सेट कर दिया है जिसे छूने में बाकी फिल्मों के पसीने छूट जाएंगे। ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब 14 मार्च को इसके बड़े पर्दे पर 100 दिन पूरे हो जाएंगे।

‘धुरंधर’ के थिएटर में 100 दिन होंगे पूरे

'धुरंधर: द रिवेंज' वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होने वाली है लेकिन दर्शकों की उत्सुकता को देखते हुए, जियो स्टूडियोज ने बुधवार 18 मार्च को शाम 5:00 बजे से पेड प्रीव्यू रखने का फैसला किया है। लोग हजारों रुपये में भी इसके टिकट खरीद रहे हैं। इसी बीच, मेकर्स ने 12 मार्च से उन थिएटर में ‘धुरंधर’ को री-रिलीज कर दिया है जहां उसके शो बंद हो गए थे।

कल ‘धुरंधर’ 100 दिन पूरे कर लेगी। एक समय था जब गिनी-चुनी ब्लॉकबस्टर फिल्में ही ऐसे मुकाम हासिल करती थीं, और अब सालों में ऐसा कारनामा रणवीर सिंह स्टारर ने कर दिखाया है। खासतौर पर, ‘धुरंधर’ कोविड के बाद बनी उन दुर्लभ फिल्मों में से एक है जिसने इतने लंबे समय तक सिनेमाघरों में चलने का आनंद लिया।

‘धुरंधर’ ने रचा इतिहास

दिलचस्प बात ये है कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद भी ‘धुरंधर’ को बड़े पर्दे पर एंजॉय करने के लिए लोग थिएटर जा रहे हैं। अभी भी फिल्म लाखों में कमा रही है और बहुत से थिएटर में अभी भी लगी हुई है और जहां से हट गई थी, वहां भी मेकर्स ने 'धुरंधर: द रिवेंज' की रिलीज से पहले रीकैप करने के लिए उसे रि-रिलीज कर दिया है। दुनियाभर में ‘धुरंधर’ 1000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर री-रिलीज की गई है जो अपने आप में ही एक बड़ा रिकॉर्ड है। 

सीक्वल की रिलीज से पहले ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड

ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई फिल्म सीक्वल की रिलीज तक भी सिनेमाघरों में लगी हुई है। ‘धुरंधर’ अभी भी थिएटर में दिखाई जा रही है, जब 18 मार्च की शाम को इसका सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' रिलीज होगा तो सारे शो उससे रीप्लेस कर दिए जाएंगे। इसी के साथ, अक्षय खन्ना स्टारर ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर दिया है।

ये भी पढ़ेंः 'वो मेरा दिल है...', भाई की मेहंदी पर भाभी सानिया से बात करते समय भावुक क्यों हो गईं सचिन की बेटी सारा तेंदुलकर? VIDEO

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 13 March 2026 at 19:25 IST