Dhurandhar 2 Day 23: क्या तेलुगु फिल्म ‘डकैत’ के आगे ‘धुरंधर 2’ ने टेके घुटने? कलेक्शन में लगा जबरदस्त ब्रेक
Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 23: फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब दिन पर दिन गिरने लगा है। उसे तेलुगु फिल्म ‘डकैत’ से भी कड़ी टक्कर मिल रही है।
Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 23: रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब दिन पर दिन गिरने लगा है। 20 दिनों के बाद इसकी कमाई सिंगल डिजिट में सिमट चुकी है। अब इसके 23वें दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं जिनमें फिल्म ने अबतक का सबसे कम सिंगल डे कलेक्शन किया है।
सिनेमाघरों में अब बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' को टक्कर देने के लिए और भी फिल्में आ गई हैं। जैसे कल यानि 10 अप्रैल को तेलुगु फिल्म ‘डकैत’ ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दी जिसमें अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की जोड़ी धमाल मचा रही है। चलिए जानते हैं कि क्या ‘डकैत’ की रिलीज का 'धुरंधर द रिवेंज' पर कोई असर पड़ा या नहीं।
'धुरंधर द रिवेंज' ने डे 23 कितने कमाए?
'धुरंधर द रिवेंज' ने शुरुआत में जितनी छप्परफाड़ कमाई की, अब उसी स्पीड में उसका कलेक्शन धड़ाम से नीचे गिर चुका है। Sacnilk ने इसके डे 23 यानि चौथे शुक्रवार के बॉक्स ऑफिस नंबर शेयर कर दिए हैं जिनमें दिख रहा है कि फिल्म ने अबतक का सबसे कम सिंगल डे कलेक्शन किया है।
रणवीर सिंह और संजय दत्त स्टारर ने 23वें दिन लगभग 6.70 करोड़ रुपये की कमाई की है जिसमें से हिंदी में उसने 6.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। बात करें इसके कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो ‘धुरंधर 2’ ने भारत में अबतक लगभग 1055.12 करोड़ रुपये की धुआंधार कमाई कर ली है।
‘डकैत’ ने दी 'धुरंधर द रिवेंज' को टक्कर?
कल शुक्रवार को अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की मोस्ट अवेटिड फिल्म ‘डकैत’ भी रिलीज हुई जिसे दर्शकों और फिल्म क्रिटिक्स से बढ़िया रिव्यू मिल रहे हैं। अब Sacnilk ने इसके भी ओपनिंग बॉक्स ऑफिस नंबर साझा कर दिए हैं। ‘डकैत’ ने पहले दिन भारत में 6.50 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है जबकि वर्ल्डवाइड इसने 13.57 करोड़ रुपये का ग्रोस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। ‘डकैत’ के पहले दिन के आंकड़े ने 'धुरंधर द रिवेंज' के 23वें दिन के आंकड़े से कम कमाई की है। ऊपर से ‘डकैत’ तेलुगु भाषा (5.60 करोड़) में ज्यादा कलेक्शन कर रही है जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसका बॉलीवुड फिल्म की कमाई पर कुछ खास असर नहीं पड़ा।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 11 April 2026 at 06:53 IST