अपडेटेड 22 March 2026 at 23:46 IST

Dhurandhar 2 BO Day 4: बॉक्‍स ऑफिस पर रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने उड़ाया गर्दा, महज चार दिनों में इन दो फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, पहले रविवार को कमा डाले इतने करोड़

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 4: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने इतिहास रच रही है। इसने बहुत से मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब फिल्म के रविवार का कलेक्शन भी सामने आ गया है जो चौंकाने वाला है।

Dhurandhar The Revenge Box Office | Image: IMDb

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 4: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रही है। रणवीर सिंह की फिल्म ने इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया। इसके अलावा सिर्फ चार दिन में 400 करोड़ का आंकड़ा कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है।

जी हां, 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) के चौथे दिन का शुरुआती कलेक्शन सामने आ गया है, जो हैरान कर देने वाला है। फिल्म की कमाई की रफ्तार को देखते हुए उम्मीद है कि ये सोमवार को 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

रणवीर की फिल्म ने चार दिन में कमाए कितने?

ट्रेड एनालिस्ट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'धुरंधर 2' ने खबर लिखे जाने तक रविवार को 114.85 करोड़ रुपये जुटा लिये। हालांकि देर रात इसमें इजाफा हो सकता है। इसी के साथ के फिल्म ने अब तक कुल 454.12 करोड़ रुपये की ताबड़तोड़ कमाई कर ली है।

‘धुरंधर द रिवेंज’ ने तोड़े किन फिल्मों के रिकॉर्ड?

'धुरंधर 2' ने चौथे दिन कई फिल्मों को धूल चटा दी है। इसने 'जवान' (चार दिन में 286.16 करोड़) और 'पठान' (220 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ा है। हालांकि, ‘धुरंधर द रिवेंज’ अब भी 'पुष्पा 2' से पीछे है। 'पुष्पा 2' ने चार दिन में 518 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था।

'धुरंधर 2' का बजट कितना?

19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह के अलावा सारा अर्जुन, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त समेत अन्य एक्टर्स अहम किरदारों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का कुल बजट 250 करोड़ रुपये से ज्यादा का है। खैर, आदित्य धर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अगर फिल्म की कहानी दमदार हो तो उसे आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। यही कारण है कि केवल चार दिनों में ही फिल्म ने ऐसा कारनामा कर दिखाया जिसे पूरा करने में अच्छी-अच्छी फिल्मों के पसीने छूट जाते हैं।

यह भी पढ़ें: 'पैसे देकर फिल्में बना रहे, दूसरों दलों को बदनाम करने के लिए...' 'धुरंधर 2' को लेकर भड़के अखिलेश यादव

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 22 March 2026 at 23:46 IST