अपडेटेड 23 March 2026 at 08:11 IST
4 दिनों में 600 करोड़ पार… बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आई Dhurandhar 2, चौथे दिन भी खूब टूटे रिकॉर्ड
Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 4: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ आए दिन अपने कलेक्शन से बॉक्स ऑफिस मीटर हिला रही है। जानिए डे 4 पर उसने कितने कमाए।
Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 4: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया है। फिल्म लोगों को इतनी पसंद आ रही है कि भारत से बाहर भी वर्ल्डवाइड ये खूब नोट छाप रही है। फैंस के इसी प्यार के बदौलत ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ को पहले पार्ट से भी ज्यादा धमाकेदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म को रिलीज हुए अभी केवल चार दिन हुए हैं और अभी से उसने वर्ल्डवाइड 600 करोड़ के क्लब में स्वैग से एंट्री ले ली है।
फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने डे 4 पर कितने कमाए?
‘धुरंधर द रिवेंज’ ने पेड प्रीव्यू में 43 करोड़ रुपये, पहले दिन 102.55 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 80.72 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 113 करोड़ रुपये कमाए थे। कल संडे था तो फिल्म की कमाई के आंकड़े में ग्रोथ देखी गई। Sacnilk द्वारा दिए गए अर्ली ट्रेंड की माने तो, रणवीर सिंह और अर्जुन रामपाल की ‘धुरंधर 2’ ने चौथे दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 114.85 करोड़ रुपये का धुआंधार कलेक्शन कर लिया है। इस आंकड़े में से हिंदी में ही फिल्म ने 107 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
‘धुरंधर 2’ ने 4 दिनों में पार किया 400 करोड़ का आंकड़ा
अब चार दिनों के बाद आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का भारत में टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 454.12 करोड़ रुपये हो चुका है। इसी के साथ ‘धुरंधर 2’ ने आमिर खान की फिल्म 'दंगल' के घरेलू कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 'दंगल' ने 387 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। उसने सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' (320.34 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है।
‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन में धमाल
अब संजय दत्त की ‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी सामने आ चुका है जिसे देख मेकर्स की बल्ले-बल्ले हो जाएगी। इसने वर्ल्डवाइड केवल चार दिनों में लगभग 603.47 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। देखना दिलचस्प होगा कि ये आने वाले दिनों में और कितने बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ पाती है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 23 March 2026 at 08:11 IST