Dhurandhar 2 Day 21: सिंगल डिजिट में सिमटी ‘धुरंधर 2’ की कमाई, फिर भी प्रभास की ‘बाहुबली 2’ पर पड़ी भारी
Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 21: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' के 21वें दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़े सामने आ चुके हैं। फिल्म की कमाई सिंगल डिजिट में सिमट चुकी है।
Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 21: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' को बड़े पर्दे पर 21 दिन पूरे हो चुके हैं लेकिन अभी भी इसकी बॉक्स ऑफिस पर तूफानी कमाई जारी है। हाल ही में इसके 21वें दिन यानि तीसरे बुधवार के शुरुआती आंकड़े सामने आए जिसमें फिल्म ने अबतक का सबसे कम सिंगल डे कलेक्शन किया है।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी भारतीय सिनेमा के इतिहास में कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम करके बैठी है। उसका दूसरा पार्ट ‘धुरंधर 2’ भी इन दिनों बड़े पर्दे पर बाकी सभी फिल्मों पर कहर बरपा रहा है।
‘धुरंधर 2’ ने 21वें दिन कितने कमाए?
Sacnilk ने अब ‘धुरंधर 2’ के 21वें दिन यानि तीसरे बुधवार के बॉक्स ऑफिस नंबर साझा कर दिए हैं। फिल्म ने डे 21 पर अबतक का सबसे कम सिंगल डे कलेक्शन किया है। ‘धुरंधर 2’ ने 21वें दिन केवल 7.90 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। बता दें कि इससे कही गुना ज्यादा तो इसके पहले पार्ट ‘धुरंधर’ ने कमाए थे। रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ ने 21वें दिन 25 करोड़ रुपये की धुआंधार कमाई की थी। उसके मुकाबले, ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस आंकड़ा काफी कम है जो असल में बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले पार्ट के लाइफटाइम कलेक्शन को ही पछाड़ चुका है।
‘धुरंधर 2’ ने ‘बाहुबली 2’ को रौंद डाला
संजय दत्त की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' ने 21वें दिन हिंदी में लगभग 7.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वैसे तो, फिल्म का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर सिंगल डिजिट में सिमट हो चुका है, उसके बाद भी इसने एसएस राजामौली और प्रभास की ‘बाहुबली 2’ को बुरी तरह पछाड़ दिया है। उस फिल्म ने 21वें दिन हिंदी में केवल 6.05 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ऐसे में ‘धुरंधर 2’ ने ‘बाहुबली 2’ को धूल चटा दी है। अब 21 दिनों के बाद ‘धुरंधर 2’ ने भारत में टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1041.27 करोड़ रुपये कर लिया है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 9 April 2026 at 07:38 IST