अपडेटेड 14 January 2026 at 22:59 IST

Dhurandhar Box Office Collection: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने तोड़ डाला ‘पुष्पा 2’ का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, 41वें दिन रचा इतिहास

Dhurandhar Box Office Collection Day 41: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने आखिरकार हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इसने ‘पुष्पा 2’ को धूल चटा दी।

Dhurandhar Box Office Collection | Image: instagram

Dhurandhar Box Office Collection Day 41: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने आखिरकार हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इसे लेकर फिल्म का सफर कमाल का रहा। सबसे दिलचस्प बात ये है कि आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म ने केवल 41 दिनों में ये बड़ा कारनामा कर दिखाया है।

आप समझ तो गए होंगे कि हम किस रिकॉर्ड की बात कर रहे हैं। ये रिकॉर्ड अबतक अल्लू अर्जुन की पैन इंडिया फिल्म ‘पुष्पा 2’ के पास था। इसे अब ‘धुरंधर’ ने रौंदते हुए अपने नाम कर लिया है।

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने 41वें दिन रचा इतिहास

अपने छठे वीक में होने के बाद भी ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है। 41वें तो इसने कमाल ही कर दिया। Sacnilk ने फिल्म के रिलीज के बाद डे 41 यानि छठे बुधवार के शुरुआती बॉक्स ऑफिस नंबर साझा किए हैं। डे 41 पर ‘धुरंधर’ ने भारत में हल्की सी ग्रोथ दिखाते हुए लगभग तीन करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

‘धुरंधर’ ने ‘पुष्पा 2’ से छीना सबसे बड़ा रिकॉर्ड

अब 41 दिनों के बाद अक्षय खन्ना की ‘धुरंधर’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन लगभग 813.60 करोड़ रुपये हो चुका है। ये महज एक आंकड़ा नहीं, बल्कि हिंदी सिनेमा के लिए ऐतिहासिक पल है। इस नंबर के साथ ‘धुरंधर’ ने तेलुगु फिल्म ‘पुष्पा 2’ को धूल चटा दी है। 

दरअसल, अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘पुष्पा 2’ के नाम हिंदी भाषा में अबतक सबसे ज्यादा कलेक्शन करने का रिकॉर्ड था। इसने अपने लाइफटाइम में हिंदी भाषा में 812.14 करोड़ रुपये कमाए थे। इसे ही ‘धुरंधर’ ने चकनाचूर कर दिया जिसकी कमाई अबतक 813.60 करोड़ हो चुकी है और ये आंकड़ा नजाने कहां जाकर थमेगा। इसके अलावा, रणवीर सिंह की फिल्म तीन दिन पहले एक और इतिहास रच चुकी है जब इसने बॉलीवुड में 800 करोड़ के क्लब को सेट करके माइलस्टोन रचा।

ये भी पढे़ंः 800 करोड़ के क्लब में Dhurandhar की धमाकेदार एंट्री, 38वें दिन भी रच रही इतिहास, अब दूर नहीं ‘पुष्पा 2’ का ये रिकॉर्ड

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 14 January 2026 at 22:59 IST