अपडेटेड 9 December 2025 at 23:07 IST

Dhurandhar Box Office Collection Day 5: 'धुरंधर' की मंगलवार का हुई धांसू कमाई, जानें अब तक का टोटल कलेक्शन

Dhurandhar Box Office Collection Day 5: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' को रिलीज हुए पांच दिन हो गए हैं। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब तक कितना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है।

Follow :  
×

Share


Dhurandhar Box Office Collection Day 5 | Image: X

Dhurandhar Box Office Collection Day 5: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का जलवा सिनेमाघरों में लगातार बरकरार है। हर दिन यह फिल्म दर्शकों की पहली पसंद बनती जा रही है। रिलीज के शुरुआती वीकेंड में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। अब फिल्म ने साफ कर दिया है कि यह लंबी दौड़ की खिलाड़ी साबित होने वाली है। दमदार कहानी और शानदार निर्देशन के दम पर आदित्य धर की यह फिल्म अब वीक डे पर भी कमाई के नए रिकॉर्ड बनाती नजर आ रही है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब तक टोटल कितनी कमाई कर ली है।

'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5

'धुरंधर' ने अपने पांचवें दिन यानी मंगलवार को एक बार फिर शानदार कलेक्शन दर्ज करा लिया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने नॉन-हॉलिडे होते हुए भी लगभग 25 करोड़ का शानदार बिजनेस किया है। इस फिल्म को लगातार दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।  

टोटल कलेक्शन पहुंचा 155 करोड़

पहले पांच दिनों के कलेक्शन को जोड़ दें तो धुरंधर का कुल बॉक्स ऑफिस बिजनेस करीब 155.80 करोड़ तक पहुंच चुका है। रिलीज के इतने कम समय में यह आंकड़ा बेहद दमदार माना जा रहा है। अगर इसी रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ती रही, तो आने वाले वीकेंड तक धुरंधर 250 से 300 करोड़ की रेंज को छू सकती है।

धुरंधर की कमाई का ग्राफ

'धुरंधर' की पांच दिनों की कमाई के आंकड़े की बात करें तो पहले दिन इस फिल्म ने 28.60 करोड़, दूसरे दिन 33.10 करोड़, तीसरे दिन 44.80 करोड़, चौथे दिन 24.30 करोड़ और पांचवे दिन इस फिल्म ने 25 करोड़
की कमाई कर ली है। इससे फिल्म का कुल कलेक्शन 155.80 करोड़ रुपये हो गया है।

यह भी पढ़ें: क्या है श्वेता तिवारी की डाइट? खुद बताया फिट रहने के पीछे का राज

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 9 December 2025 at 23:07 IST