अपडेटेड 11 January 2026 at 22:55 IST

800 करोड़ के क्लब में Dhurandhar की धमाकेदार एंट्री, 38वें दिन भी रच रही इतिहास, अब दूर नहीं ‘पुष्पा 2’ का ये रिकॉर्ड

Dhurandhar Box Office Collection Day 38: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने आखिरकार कर दिखाया। उसने बॉलीवुड इंडस्ट्री में 800 करोड़ के क्लब की शुरुआत कर दी है।

Dhurandhar Box Office Collection | Image: instagram

Dhurandhar Box Office Collection Day 38: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने आखिरकार कर दिखाया। उसने बॉलीवुड इंडस्ट्री में 800 करोड़ के क्लब की शुरुआत कर दी है। उसने ये बड़ा कारनामा केवल 38 दिनों में ही कर दिखाया। अब उसे भारत में हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनने से कोई नहीं रोक सकता जिसका रिकॉर्ड फिलहाल अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ के नाम है।

'धुरंधर' पिछले महीने 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तबसे एक दिन ऐसा नहीं गया है जब उसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड ना बनाया हो। अपने सिंगल डे कलेक्शन से भी अक्षय खन्ना स्टारर ने ‘छावा’, ‘पुष्पा 2’ और ‘जवान’ जैसी फिल्मों को धूल चटाई है।

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने 38वें दिन रचा इतिहास

अब स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' के 38वें दिन के शुरुआती बॉक्स ऑफिस आंकड़े सामने आ गए हैं। Sacnilk ने ये अर्ली ट्रेंड साझा किए हैं जिनकी माने तो, आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म ने रिलीज के बाद छठे रविवार यानि 38वें दिन हल्की सी ग्रोथ दिखाते हुए करीब 6.15 करोड़ रुपये कमाए थे जबकि 37वें दिन इसका कलेक्शन 5.75 करोड़ रुपये था।

'धुरंधर' की 800 करोड़ के क्लब में स्वैग भरी एंट्री

आज संडे है और आज ही 'धुरंधर' के मेकर्स को खुशखबरी मिल गई। आखिरकार फिल्म ने बॉलीवुड में 800 करोड़ के क्लब को शुरू कर ही दिया। इसी के साथ 'धुरंधर' ऐसा करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है। 38 दिनों के बाद फिल्म का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन लगभग 805.65 करोड़ रुपये हो चुका है।

‘पुष्पा 2’ के इस रिकॉर्ड पर 'धुरंधर' की नजर

‘पुष्पा 2’ भले ही एक तेलुगु फिल्म है लेकिन हिंदी भाषा में अबतक सबसे ज्यादा कलेक्शन इसी ने किया है। इसने अपने लाइफटाइम में हिंदी भाषा में 812.14 करोड़ रुपये कमाए थे। अब 'धुरंधर' को इसी रिकॉर्ड को तोड़ना है जो वो आराम से कुछ दिनों में तोड़ भी देगी।

ये भी पढे़ंः Dhurandhar Box Office Collection: रणवीर सिंह के आगे फीके पड़े प्रभास, 37वें दिन की कमाई से रौंद डाला ‘द राजा साब’ का कलेक्शन

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 11 January 2026 at 22:55 IST