अपडेटेड 9 January 2026 at 22:48 IST

Dhurandhar Box Office Collection: क्या 36वें दिन 800 करोड़ का आंकड़ा छू पाई ‘धुरंधर’? पुष्पा 2-छावा को पछाड़ फिर रचा इतिहास

Dhurandhar Box Office Collection Day 36: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के बॉक्स ऑफिस पर पांच हफ्ते पूरे हो चुके हैं। आज उसकी रिलीज का 36वां दिन है।

Dhurandhar | Image: instagram

Dhurandhar Box Office Collection Day 36: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के बॉक्स ऑफिस पर पांच हफ्ते पूरे हो चुके हैं। आज उसकी रिलीज का 36वां दिन है और इस दिन भी इसने अपने कलेक्शन से इतिहास रच दिया है।

फिल्म ‘धुरंधर’ को एक महीने बाद भी लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। बीच में इतनी फिल्में आईं, उसके बाद भी अक्षय खन्ना स्टारर रिकॉर्ड बनाने का एक मौका नहीं गंवा रही है। अब चलिए जान लेते हैं कि आज दिनभर में फिल्म ने कितनी कमाई की है।

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का डे 36 कलेक्शन

आदित्य धर द्वारा स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ ने आज यानि अपने 36वें दिन करीब 3.37 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। ये शुरुआती आंकड़ें Sacnilk द्वारा दिए गए हैं जिनमें कल तक बदलाव हो सकता है। बता दें कि एक महीने बाद भी वीक डे में इतनी कमाई करना कोई मामूली बात नहीं है। अब 36 दिनों के बाद फिल्म ‘धुरंधर’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन लगभग 793.62 करोड़ रुपये हो चुका है। ऐसे में ये बॉलीवुड में 800 करोड़ का क्लब सेट करने से बस इंच भर दूर है।

‘धुरंधर’ ने 36वें दिन भी कैसे बना लिया रिकॉर्ड?

आपको बता दें कि ‘धुरंधर’ के 36वें दिन के आंकड़े भले ही ज्यादा ना हो लेकिन फिर भी उसने सिंगल डिजिट में कमाकर भी इतिहास रच दिया है। उसने डे 36 पर लगभग 3.37 करोड़ रुपये कमाए हैं और इसी मामले में उसने ‘छावा’, ‘पुष्पा 2’ और ‘बाहुबली 2’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

‘धुरंधर’ ने 5वें हफ्ते भी मचाया धमाल

‘धुरंधर’ के बॉक्स ऑफिस पर पांच हफ्ते पूरे हो चुके हैं और इसमें उसने 51.25 करोड़ रुपये कमाकर इतिहास रच दिया है। जी हां, ये आकंड़ा अबतक किसी भी भारतीय फिल्म द्वारा वीक 5 में हासिल नहीं किया गया है जो रणवीर सिंह स्टारर ने कर दिखाया। ऐसा करके उसने विक्की कौशल और रश्मिका मंंदाना की फिल्म ‘छावा’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है जिसने पांचवें हफ्ते में 33.35 करोड़ रुपये की कुल कमाई की थी। 

ये भी पढ़ेंः Dhurandhar Box Office Collection: रणवीर की ‘धुरंधर’ ने 5वें हफ्ते ऐसा क्या कर डाला? तोड़े सभी फिल्मों के रिकॉर्ड, Chhaava पर डबल अटैक

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 9 January 2026 at 22:48 IST