अपडेटेड 23 March 2026 at 12:27 IST
Dhurandhar 2: फिल्म देखने के बाद पाकिस्तानी फैमिली ने लगाए 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे, बताया 'धुरंधर 2' को 'थर्ड क्लास'- VIDEO
Dhurandhar 2 Review: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' ने रिलीज के महज 3 दिनों में लगभग 500 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। ऐसे में एक पाकिस्तानी परिवार ने फिल्म देखने के बाद रिव्यु शेयर किया है।
Pakistani Family Review On Dhurandhar 2: रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। रिलीज के सिर्फ 3 दिनों के अंदर ही फिल्म ने दुनिया भर में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। एक तरफ जहां भारतीय दर्शक और बॉलीवुड सितारे इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी परिवार का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे इस फिल्म को बेहद खराब बता रहे हैं और नारेबाजी कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस वायरल वीडियो में क्या हुआ:
क्या है वायरल वीडियो में?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (पहले ट्विटर) पर एक वीडियो सामने आया है, जो यूनाइटेड किंगडम के एक सिनेमाघर के बाहर का बताया जा रहा है। इस वीडियो में एक पाकिस्तानी परिवार 'धुरंधर 2' देखकर बाहर निकलता है और फिल्म को लेकर अपनी भड़ास निकालता है।
वीडियो में किसने क्या कहा?
वीडियो की शुरुआत में एक लड़की कहती है कि हम अभी 'धुरंधर 2' देखकर आए हैं और अपना रिव्यू दे रहे हैं। इसके बाद एक आदमी कैमरे के सामने आता है और साफ शब्दों में कहता है- "थर्ड-क्लास! मैंने अपनी जिंदगी में ऐसी थर्ड क्लास फिल्म कभी नहीं देखी।"
एक अन्य शख्स फिल्म के एक किरदार मेजर इकबाल का जिक्र करते हुए कहता है- "वो पता है न मेजर इकबाल ने क्या कहा था... हम फिर से आएंगे। फिर घुसेंगे और फिर मारेंगे।"
वीडियो के अंत में एक महिला कहती है कि अगर 'घटिया' और 'थर्ड क्लास' से भी बुरा कोई शब्द है, तो वह इस मूवी के लिए ही है। इसके ठीक बाद पूरा परिवार मिलकर 'मेजर इकबाल जिंदाबाद' और 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने लगता है।
पहले पार्ट की जमकर की थी तारीफ
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग काफी हैरान हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह वही पाकिस्तानी परिवार है जिसने दिसंबर 2025 में रिलीज हुई 'धुरंधर' पहला पार्ट की खूब तारीफ की थी। उस समय इस परिवार ने फिल्म को शानदार बताया था और अपने देश के लोगों से भी इसे देखने की अपील की थी। अब दूसरे पार्ट पर उनका यह तीखा रिएक्शन और नारेबाजी भारतीय दर्शकों को पसंद नहीं आ रही है।
विरोध के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर सुनामी
भले ही इस परिवार को फिल्म पसंद न आई हो, लेकिन सिनेमाघरों में फिल्म का जलवा कायम है। तीन दिन के अंदर फिल्म की कमाई के आंकड़े शानदार रहे हैं। बता दें कि फिल्म ने पहले ही वीकेंड पर लगभग 500 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 23 March 2026 at 12:27 IST