अपडेटेड 10 March 2026 at 22:00 IST

Dhurandhar 2 Advance Booking: 'धुरंधर 2' का क्रेज हुआ आउट ऑफ कंट्रोल, धड़ल्ले से बिके 3100 रुपये के टिकट, फिर भी सारे शोज हाउसफुल

Dhurandhar The Revenge Advance Booking: रणवीर सिंह की स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' 18 मार्च को पेड प्रीव्यू शोज के साथ शुरू होगी और 19 मार्च को ईद, गुड़ी पड़वा और उगादी के मौके पर दुनियाभर में रिलीज होगी।

धुरंधर 2 एडवांस बुकिंग | Image: Social Media

Dhurandhar 2 Star Cast: बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका करती नजर आ रही है। फिल्म की पेड प्रीव्यू एडवांस बुकिंग इतनी तेज रफ्तार से चल रही है कि कई जगहों पर महंगे से महंगे टिकट भी हाउसफुल हो चुके हैं।

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के पेड प्रीव्यू शोज़ के लिए अब तक करीब 2.8 से 3 लाख टिकट बिक चुके हैं और इससे लगभग ₹21 करोड़ तक की कमाई हो चुकी है। माना जा रहा है कि रिलीज से पहले ही यह आंकड़ा ₹35 करोड़ तक पहुंच सकता है।

₹3100 का टिकट भी गया बिक

फिल्म को लेकर फैंस की दीवानगी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मुंबई के INOX मेगाप्लेक्स बोरीवली में Recliner Prime कैटेगरी का टिकट ₹3100 तक रखा गया था, लेकिन वह भी पूरी तरह बिक चुका है।

इसी तरह दिल्ली के PVR Select City Walk में रिक्लाइनर सीट की कीमत ₹2400 तक पहुंच गई है। इसके बावजूद इन शोज की टिकटें तेजी से बिक रही हैं। मल्टीप्लेक्स चेन PVR, INOX और Cinepolis ने इस फिल्म के लिए खास प्रीमियम सीट कैटेगरी शुरू की है, जिनकी कीमतें सामान्य टिकट से कई गुना ज्यादा हैं।

अलग-अलग शहरों में अलग कीमत

दिलचस्प बात यह है कि जहां मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े शहरों में टिकट की कीमतें हजारों में पहुंच गई हैं, वहीं चेन्नई में शुरुआती टिकट कीमत सिर्फ ₹59 रखी गई है। इससे वहां बड़े पैमाने पर ऑक्यूपेंसी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

औसत टिकट कीमत भी काफी ज्यादा

फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी चौंकाने वाले हैं।

  • हिंदी वर्जन का औसत टिकट प्राइस: ₹418
  • Dolby Cine फॉर्मेट: ₹759
  • कन्नड़ वर्जन: लगभग ₹445
  • तेलुगु वर्जन: करीब ₹230
  • तमिल वर्जन: लगभग ₹166

हिंदी वर्जन से सबसे ज्यादा कमाई

फिल्म की एडवांस बुकिंग में हिंदी वर्जन का सबसे ज्यादा योगदान है।

  • हिंदी वर्जन: ₹15.28 करोड़ (करीब 2.6 लाख टिकट)
  • तमिल डब: करीब ₹16 लाख
  • तेलुगु डब: लगभग ₹14 लाख
  • कन्नड़: करीब ₹1.6 लाख
  • मलयालम: करीब ₹1.5 लाख

विदेशों में भी जबरदस्त क्रेज

फिल्म का क्रेज सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है। विदेशों में भी इसकी एडवांस बुकिंग तेजी से हो रही है। नॉर्थ अमेरिका में $1 मिलियन से ज्यादा प्री-सेल्स हो चुकी हैं। वहीं अमेरिका में हजारों टिकट पहले ही बिक चुके हैं। दुनियाभर में प्रीमियर शोज़ के लिए भारी बुकिंग देखने को मिली है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म ओपनिंग डे पर ₹100 करोड़ तक की कमाई कर सकती है।

क्या टूटेगा यह बड़ा रिकॉर्ड?

फिलहाल भारत में सबसे ज्यादा पेड प्रीव्यू कमाई का रिकॉर्ड They Call Him OG के नाम है, जिसमें पवन कल्याण ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म ने लगभग ₹25 करोड़ की कमाई की थी।

लेकिन ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि 'धुरंधर 2: द रिवेंज' इस रिकॉर्ड को आसानी से तोड़ सकती है।

‘टॉक्सिक’ के पोस्टपोन होने से मिला फायदा

Toxic: A Fairytale for Grownups की रिलीज टलने से भी इस फिल्म को बड़ा फायदा मिला है। इससे बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश खत्म हो गया है और फिल्म को ज्यादा स्क्रीन मिलने की संभावना है।

स्टारकास्ट और रिलीज डेट

फिल्म का निर्देशन आदित्य धर  ने किया है। इसमें कई बड़े सितारे नजर आएंगे, जैसे रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर.माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी मौजूद हैं। फिल्म 18 मार्च को पेड प्रीव्यू शोज के साथ शुरू होगी और 19 मार्च को ईद, गुड़ी पड़वा और उगादी के मौके पर दुनियाभर में रिलीज होगी।

 

यह जरूर पढ़ें: Dhurandhar 2 Trailer: थिएटर्स में फिर गूंजेगा 19 साल पुराना गाना, 'धुरंधर 2' के ट्रेलर में 'Ari Ari' ने लूटी महफिल
 

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 10 March 2026 at 22:00 IST