अपडेटेड 23 March 2026 at 13:47 IST

Dhurandhar 2: करोड़ों की कमाई वाली फिल्म के एक सीन पर बवाल, आखिर क्यों रणवीर सिंह स्टारर से खफा हुआ सिख समुदाय?

Dhurandhar 2: जहां लोग 'धुरंधर 2' की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, वहीं सिख समुदाय ने एक सीन को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। ये पूरा बवाल गुरबानी सीन को लेकर हुआ है।

Dhurandhar 2 | Image: instagram

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह और आदित्य धर ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ की कामयाबी के बाद उसके सीक्वल के साथ लौट आए हैं। ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है। जहां लोग मूवी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, वहीं सिख समुदाय ने एक सीन को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। ये पूरा बवाल ‘धुरंधर 2’ में गुरबानी सीन को लेकर हुआ है। 

सोशल मीडिया पर ‘धुरंधर 2’ को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया। दरअसल, फिल्म में एक सीन है जहां आर माधवन के किरदार अजय सान्याल को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है और उसी दौरान पवित्र गुरबानी का एक श्लोक पढ़ा जा रहा है। 

‘धुरंधर 2’ का सिख समुदाय ने किया विरोध

‘धुरंधर 2’ के इसी सीन को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। शिवसेना नेता गुरज्योत सिंह कीर ने इस सीन पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए एक वीडियो जारी किया और फिल्म निर्माताओं से माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने कहा कि “आर माधवन द्वारा निभाए गए एक किरदार का रणवीर सिंह से सिगरेट पीते हुए बात करना और गुरु गोविंद सिंह जी द्वारा रचित दशम ग्रंथ साहिब से पवित्र गुरबानी 'सूरा सो पहचानिये जो लड़े दीन के हेत' का पाठ करना बेहद आहत करने वाला और अस्वीकार्य है।”

उन्होंने इस सीन को ‘सिखों का अपमान’ बताया। उन्होंने आगे कहा कि “गुरबानी महज संवाद नहीं है- यह दिव्य, पवित्र और सिख समुदाय के लिए बेहद आध्यात्मिक महत्व रखती है। इस तरह का गैरजिम्मेदाराना चित्रण अज्ञानता और हमारे धर्म के प्रति संवेदनहीनता को दर्शाता है”। गुरज्योत ने वीडियो में कहा कि ये ऐसा ही है जैसे कोई गोमांस खा रहा है और जय श्री राम के नारे लगा रहा है। उन्होंने कहा कि गाय माता की सेवा करो, सेवन नहीं। 

‘धुरंधर 2’ के मेकर्स से माफी मांगने को कहा

उन्होंने पूरे सिख समुदाय से एकजुट होकर इस अपमान के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने का आग्रह किया। साथ ही कहा कि अगर आदित्य धर, आर माधवन और रणवीर सिंह एसजीपीसी और सिख समुदाय से माफी नहीं मांगेंगे तो जहां भी वे दिखाई दें, उन्हें काले झंडे दिखाए जाएंगे। 

ये भी पढे़ंः Dhurandhar 2: क्या जसकीरत को देखते ही मां ने लगाया प्यार से गले? ‘धुरंधर 2’ की ‘हैप्पी एंडिंग’ का वीडियो वायरल, ये है सच्चाई

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 23 March 2026 at 13:47 IST