अपडेटेड 19 March 2026 at 16:12 IST

Dhurandhar 2: रहमान डकैत के बाद अब किस एक्टर की परफॉर्मेंस पर फिदा दर्शक, कौन है 'धुरंधर 2' का असली हीरो?

Dhurandhar 2: धुरंधर के पहले पार्ट में रहमान डकैत के किरदार पर दर्शक फिदा हो गए थे। अब दूसरे पार्ट में नए एक्टर पर धुरंधर फैंस का दिल आ गया है। आइए आपको बताते हैं कि 'धुरंधर 2' का असली हीरो कौन है।

Follow :  
×

Share


Dhurandhar 2 | Image: X

Dhurandhar 2: मल्टीस्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' रिलीज होते ही सोशल मीडिया से लेकर बॉक्स ऑफिस तक चर्चा का केंद्र बनी हुई है। फिल्म को बड़े पैमाने और दमदार स्टारकास्ट के बीच सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं। सीनियर एक्टर राकेश बेदी, जिन्होंने अपने किरदार से दर्शकों का दिल जीत लिया है।

जमील जमाली के रोल में दिखा दम

फिल्म में राकेश बेदी ने कराची के राजनेता जमील जमाली का किरदार निभाया है। पहले पार्ट में उन्होंने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी, लेकिन दूसरे पार्ट में उनका रोल और भी ज्यादा प्रभावशाली और दमदार नजर आया है। उनके एक्टिंग में नेगेटिव शेड्स के साथ हल्का ह्यूमर भी देखने को मिला है, जिसने किरदार को और यादगार बना दिया है।

 

रणवीर सिंह ने की खुलकर तारीफ

एक इंटरव्यू के दौरान राकेश बेदी ने खुलासा किया कि शूटिंग के आखिरी दिन रणवीर सिंह ने उनकी तारीफ करते हुए कहा था कि अगर फिल्म 1000 करोड़ कमाती है, तो उसमें आधी हिस्सेदारी राकेश बेदी के शानदार एक्टिंग की रहेगी। इसके साथ ही राकेश बेदी ने यह भी बताया कि डायरेक्टर आदित्य धर और पूरी टीम के साथ उनका अनुभव बेहद खास रहा है। शूटिंग के दौरान इमोशनल बॉन्डिंग इतनी मजबूत थी कि आखिरी दिन निर्देशक ने उन्हें मिस करने की बात कही थी।

 

बॉक्स ऑफिस कर रही शानदार प्रदर्शन

धुरंधर के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करते हुए भारत में 838.5 करोड़ और वर्ल्डवाइड 1303.35 करोड़ का बिजनेस किया था। अब 'धुरंधर 2' को लेकर जिस तरह का क्रेज देखने को मिल रहा है, उससे उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म कमाई के मामले में नया रिकॉर्ड बना सकती है। अब देखने वाली बात होगी कि रणवीर सिंह की यह फिल्म ओपनिंग डे पर कितनी कमाई करती है। 

यह भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' के स्पॉइलर ने बढ़ाई हलचल, ‘बड़े साहब’ और ‘ल्यारी किंग’ का सच

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 19 March 2026 at 16:12 IST