‘धुरंधर 2’ का पिंडा अब टॉलीवुड में मचाएगा धमाल! वेंकटेश दग्गुबाती की फिल्म में विलेन बनेंगे उदयवीर संधू?

Udaybir Sandhu: ‘धुरंधर 2’ के पिंडा उर्फ उदयवीर संधू को कथित तौर पर वेंकटेश दग्गुबाती की एक आगामी टॉलीवुड फिल्म में विलेन के रोल के लिए साइन कर लिया गया है।

Actor Udaybir Sandhu has reportedly been cast as a villain in Venkatesh Daggubati's next film | Image: Republic

Udaybir Sandhu: आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ का एक-एक किरदार और डायलॉग दर्शकों की जुबां पर चढ़ गया है। उनमें से एक डायलॉग खूब वायरल हो रहा है जिसपर सोशल मीडिया पर मीम्स भी बने। वो डायलॉग है- ‘घर की याद नहीं आई तुझे जस्सी’। ये जसकीरत सिंह रंगी (रणवीर सिंह) के दोस्त पिंडा ने कहा था जो ‘धुरंधर 2’ की रिलीज के बाद सुर्खियों में बने हुए हैं। अब खबरें आ रही हैं कि पिंडा उर्फ उदयवीर संधू के हाथ एक बड़ी फिल्म लग गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उदयवीर संधू को वेंकटेश दग्गुबाती की एक आगामी टॉलीवुड फिल्म में विलेन के रोल के लिए साइन कर लिया गया है। हालांकि, इसे लेकर अभी तक एक्टर या मेकर्स ने पुष्टि नहीं की है।

उदयवीर संधू को मिली तेलुगु फिल्म?

सामने आई जानकारी की माने तो, डायरेक्टर त्रिविक्रम श्रीनिवास की अगली फिल्म 'आदर्श कुटुंबम' के निर्माताओं ने उदयवीर संधू को खलनायक की भूमिका के लिए चुना है। इस फिल्म में वेंकटेश दग्गुबाती मुख्य भूमिका में हैं जबकि हीरोइन के रोल के लिए श्रीनिधि शेट्टी को कास्ट किया गया है। मेन स्टार कास्ट लॉक कर ली गई है और जल्द ही फिल्म का प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा। 

‘धुरंधर 2’ के लिए बढ़ाया था 15 किलो वजन

बता दें कि अमृतसर के रहने वाले उदयवीर संधू को पहले अक्षय कुमार की ‘गोल्ड’ और दिलजीत दोसांझ की ‘चमकीला’ में भी देखा जा चुका है। हालांकि, असली फेम उन्हें ‘धुरंधर 2’ में पिंडा के रोल से मिला। रणवीर सिंह स्टारर के लिए उदयवीर ने 15 किलो वजन बढ़ाया और घटाया था। उन्होंने ‘धुरंधर 2’ की कामयाबी के बाद एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें वो पिंडा के लुक में नजर आ रहे हैं।

इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘एक ही फिल्म में 20 साल के लड़के और 40 साल के आदमी का किरदार निभाया। इसके लिए 15 किलो वजन बढ़ाया और घटाया। अपनी लिमिट पुश की जिनके बारे में मुझे पता भी नहीं था। इस फिल्म को बनाने में बहुत मेहनत, खून, पसीना और आंसू लगे हैं। उम्मीद है आपको पिंडा को बड़े पर्दे पर देखकर अच्छा लगेगा’।

ये भी पढ़ेंः कौन है Dhurandhar 2 में हमजा का दोस्त पिंडा? फिल्म के लिए बढ़ाया 15 किलो वजन, रियल लाइफ में दिखते हैं ऐसे

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 12 April 2026 at 08:58 IST