अपडेटेड 24 March 2026 at 12:45 IST

'मैं तो दबंग हूं...' Dhurandhar 2 देखकर बौखलाए पाकिस्तान के असली 'जमील जमाली', ल्यारी को लेकर कही ये बात- VIRAL VIDEO

Pakistan Reaction On Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी बहस का विषय बन गई है। फिल्म की कहानी और किरदारों को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। जहां एक तरफ दर्शक इसे एंटरटेनिंग मान रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग इसे अपनी छवि से जोड़कर आपत्ति जता रहे हैं।

धुरंधर 2 जमील जमाली | Image: Social Media

Dhurandhar 2 Reaction In Pakistan: 'धुरंधर 2 द रिवेंज बॉक्स' ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है और हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है। रणवीर सिंह, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल की एक्टिंग को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी इस फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता देखी जा रही है।

हालांकि पाकिस्तान में फिल्म आधिकारिक तौर पर रिलीज नहीं हुई है, लेकिन इसके बावजूद लोग इसे अलग-अलग तरीकों से देख रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी बीच फिल्म में दिखाए गए किरदार ‘जमील जमाली’ को लेकर असली व्यक्ति का बयान सामने आया है, जिसने पूरे मामले को और गरमा दिया है।

‘जमील जमाली’ ने फिल्म पर उठाए सवाल

पाकिस्तान के नेता नबील गबोल, जिन्हें फिल्म के किरदार से जोड़ा जा रहा है ने कहा कि फिल्म में उनके जैसा जो किरदार दिखाया गया है, वह पूरी तरह गलत है।
उन्होंने दावा किया कि उन्हें फिल्म में डरपोक और चापलूस दिखाया गया, जबकि असल जिंदगी में उनकी छवि एक मजबूत और दबंग नेता की रही है।

उनका कहना है कि फिल्म में ल्यारी इलाके को आतंकवाद का गढ़ दिखाया गया है, जो बिल्कुल गलत है। गबोल के मुताबिक, ल्यारी में अपराध दर उतनी ज्यादा नहीं है जितनी फिल्म में दिखाई गई है।

‘अगर एजेंट आता तो जिंदा नहीं लौटता’

अपने बयान में उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अगर कोई एजेंट वहां आता, तो वह जिंदा वापस नहीं जा पाता। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म में पाकिस्तान की छवि खराब करने की कोशिश की गई है।

नाम बदलने का भी लगाया आरोप

नबील गबोल ने यह भी दावा किया कि फिल्म में कई किरदारों के असली नाम इस्तेमाल किए गए हैं, लेकिन उनका नाम जानबूझकर बदल दिया गया, ताकि मेकर्स किसी कानूनी परेशानी से बच सकें।

सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

जैसे ही उनका यह बयान सामने आया, सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
कुछ यूजर्स ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि पहले तो वे इस किरदार को खुद से जोड़कर गर्व महसूस कर रहे थे, लेकिन अब फिल्म रिलीज होने के बाद नाराज हो गए हैं।

राकेश बेदी ने भी दिया बयान

एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे राकेश बेदी ने भी अपने किरदार को लेकर कहा कि फिल्म देखने के बाद कई लोग अपने-अपने किरदार से दूरी बनाते नजर आएंगे।

‘धुरंधर 2’ सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी बहस का विषय बन गई है। फिल्म की कहानी और किरदारों को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। जहां एक तरफ दर्शक इसे एंटरटेनिंग मान रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग इसे अपनी छवि से जोड़कर आपत्ति जता रहे हैं।

यह जरूर पढ़ें: Dhurandhar 2: फिल्म देखने के बाद पाकिस्तानी फैमिली ने लगाए 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे, बताया 'धुरंधर 2' को 'थर्ड क्लास'- VIDEO

 

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 24 March 2026 at 12:45 IST