अपडेटेड 3 February 2026 at 08:58 IST
Dhurandhar 2: पसंद आए ‘धुरंधर’ के गाने? सीक्वल होगा और भी जबरदस्त, टीजर के बाद अब म्यूजिक को लेकर आया बड़ा अपडेट
Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसका टीजर आज दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर रिलीज होने वाला है।
Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ब्लॉकबस्टर फिल्म का सीक्वल 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगा। आज ‘धुरंधर 2’ का टीजर जारी होने वाला है जिसने फैंस की बेताबी और बढ़ा दी है।
आदित्य धर द्वारा निर्देशित ‘धुरंधर’ नाम की आंधी दो महीने से बॉक्स ऑफिस पर कहर बरपा रही है। ओटीटी पर रिलीज होने के बाद भी लोग इसे एंजॉय करने के लिए थिएटर में जा रहे हैं। जहां अभी भी फैंस पहले पार्ट की खुमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं, वहीं अब मेकर्स ‘धुरंधर 2’ भी लेकर आ रहे हैं।
‘धुरंधर 2’ का म्यूजिक होगा और भी चार्टबस्टर?
आपको बता दें कि ‘धुरंधर 2’ के म्यूजिक राइट्स अब सारेगामा से हटकर आधिकारिक तौर पर टी-सीरीज को मिल गए हैं। ऐसे में सीक्वल में दर्शकों को अलग तरह का संगीत देखने को मिलेगा जो ‘धुरंधर’ के क्रेज को कायम रखते हुए एक ताजगी लेकर आएगा।
द हॉलीवुड रिपोर्टर की रिपोर्ट के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ का साउंडट्रैक पहले से ही फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा बटोर रहा है। पोर्टल ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि कैसे जिस-जिस ने ‘धुरंधर 2’ का म्यूजिक एल्बम सुना है, वो इसकी तारीफ करते नहीं थक रहा है। वही एक अन्य इंडस्ट्री सोर्स का कहना है कि ‘एल्बम में फिर से कई तरह के गाने होंगे’, जिससे संकेत मिलता है कि सीक्वल भी उसी तरह का म्यूजिकल रेंज दिखाएगा जिसकी वजह से पहली फिल्म सुपरहिट रही थी।
कब आएगा ‘धुरंधर 2’ का टीजर?
डायरेक्टर आदित्य धर ने कल सोशल मीडिया हैंडल के जरिए एक ऐसा अपडेट दिया जिससे सुनने के लिए फैंस के कान और आंखें तरस गई थीं। उन्होंने एक इंस्टा स्टोरी लगाई थी जिसपर लिखा था- “कल 12:12”, इसका मतलब है कि ‘धुरंधर 2’ का टीजर आज दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर रिलीज होने वाला है। बता दें कि सीक्वल में हमजा अली मजारी उर्फ जसकीरत सिंह रंगी की बैक स्टोरी दिखाई जाएगी। और तो और, हमजा रहमान डकैत को मारने के बाद भारत के और भी दुश्मनों का खात्मा करेगा।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 3 February 2026 at 08:58 IST