अपडेटेड 25 March 2026 at 09:55 IST
'हिंदू एक डरपोक कौम है'... 'धुरंधर 2' के इस एक्टर ने एक डायलॉग से लूट ली लाइमलाइट, ट्रोलर्स को कहा- "मैं पाकिस्तान से नहीं हूं..."
Dhurandhar 2 Dialogue: धुरंधर 2 को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे।
फिल्म 'धुरंधर 2' रिलीज के बाद ताबड़तोड़ कमाई के कारण सुर्खियों में बनी हुई है, लेकिन फिल्म एक बार फिर चर्चा और विवादों में आ गई है। इस बार वजह फिल्म का एक डायलॉग और उस पर लोगों की तीखी प्रतिक्रिया है।
क्यों ट्रोल हुए विवेक सिन्हा?
फिल्म के टीजर रिलीज के बाद एक्टर विवेक सिन्हा काफी ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल, फिल्म में उनका एक डायलॉग है- “हिंदू एक डरपोक कौम है”, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताई।
कई यूजर्स ने बिना पूरी बात समझे विवेक को ही टारगेट करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने तो उन्हें पाकिस्तानी तक कह दिया, जिससे मामला और बढ़ गया।
विवेक सिन्हा का जवाब
ट्रोलिंग से परेशान होकर विवेक सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर एक नई रील शेयर की। इसमें उन्होंने शांत तरीके से लोगों से सवाल किया कि आखिर इतना गुस्सा क्यों?
उन्होंने कहा- “मेरा नाम विवेक सिन्हा है…”“इतना गुस्सा क्यों कर रहे हैं आप लोग?” “मैं पाकिस्तान से नहीं हूं, मैं भारत से हूं… बिनौर का रहने वाला हूं और अभी मुंबई में रहता हूं।”
विवेक ने यह भी कहा कि लोगों के अंदर देशभक्ति देखकर उन्हें अच्छा लगा, लेकिन नफरत फैलाना सही नहीं है।
लोगों से की खास अपील
विवेक सिन्हा ने साफ कहा कि वह सिर्फ एक एक्टर हैं और फिल्म में जो डायलॉग है, वह उनकी पर्सनल सोच नहीं बल्कि किरदार का हिस्सा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना पूरी बात समझे किसी के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल न करें। साथ ही उन्होंने दर्शकों से फिल्म को थिएटर में जाकर देखने की भी गुजारिश की।
फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज
धुरंधर 2 को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। बता दें कि एक दिन पहले इसका पेड प्रिव्यू भी दिखाया गया था।
यह पूरा मामला एक बार फिर दिखाता है कि सोशल मीडिया पर किसी भी चीज को बिना समझे रिएक्ट करना कितना खतरनाक हो सकता है। एक डायलॉग को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक्टर तक पहुंच गया, जबकि सच्चाई यह है कि वह सिर्फ अपना किरदार निभा रहे हैं।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 25 March 2026 at 09:55 IST