Dhurandhar 2 vs Pushpa 2: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का तूफान जारी, चौथे हफ्ते में 'पुष्पा 2' के रिकॉर्ड को दबोचने पर नजर
Dhurandhar 2 vs Pushpa 2 Box Office Collection: फिल्म 'धुरंधर 2' की कमाई अभी भी जारी है। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए चार हफ्ते हो गए हैं। अब आदित्य धर की फिल्म 'पुष्पा 2' के रिकॉर्ड को दबोचने पर नजर बनाकर रखी हुई है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Dhurandhar 2 vs Pushpa 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' लगातार बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 27 दिन बीत चुके हैं। लगभग एक महीने पूरे होने के बाद भी इसकी कमाई में उतनी गिरावट दिखने को नहीं मिल रही है। बल्कि चौथे हफ्ते में भी यह फिल्म मजबूती से टिकी हुई है। अब आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' के रिकॉर्ड पर नजर बनाकर रखे हुए है।
'धुरंधर 2' की चौथे हफ्ते में भी मजबूत पकड़
ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने 27वें दिन यानी चौथे मंगलवार को 7.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह सोमवार की कमाई 5.20 करोड़ रुपये से करीब 35 प्रतिशत ज्यादा है।
'धुरंधर 2' की कुल कमाई ने पार किया बड़ा आंकड़ा
फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन अब 1,095.67 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 1,311.68 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है। वहीं, ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 416.25 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है। इस तरह फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 1,727.93 करोड़ रुपये हो चुकी है।
पहले हफ्ते में फिल्म ने 674.17 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। दूसरे हफ्ते में 263.65 करोड़ रुपये और तीसरे हफ्ते में 110.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ था। चौथे हफ्ते में भी फिल्म की रफ्तार बरकरार है और लगातार अच्छे आंकड़े दर्ज हो रहे हैं।
'पुष्पा 2' को टक्कर देने की तैयारी
चौथे हफ्ते में अब तक फिल्म 47.25 करोड़ रुपये कमा चुकी है और इसने विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' को पीछे छोड़ दिया है। अब फिल्म का अगला लक्ष्य अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड तोड़ना है, जिसने चौथे हफ्ते में 53.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। बता दें कि आईपीएल जैसे बड़े इवेंट के बावजूद 'धुरंधर 2' की कमाई पर खास असर नहीं पड़ा है। फिल्म लगातार दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है, जिससे इसकी सफलता और भी खास बन जाती है।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 15 April 2026 at 07:18 IST