Dhurandhar 2 Box Office Collection: 18वें दिन 'धुरंधर 2' ने तेजी से पार किए 1000 करोड़, तीसरे वीकेंड तोड़े कमाई के सभी रिकॉर्ड

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 18: 'धुरंधर 2' इन दिनों सिनेमाघरों में छाई हुई है। दर्शकों का उत्साह इतना ज्यादा है कि लोग इस फिल्म को बार-बार देखने जा रहे हैं। यही वजह है कि फिल्म ने अपने तीसरे हफ्ते में ही इतिहास रच दिया है।

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 18 | Image: Social Media

Dhurandhar 2 Worldwide Collection: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का खुमार लोगों के सिर चढ़ा हुआ है। लोग एक नहीं बल्कि कई-कई बार फिल्म को थिएटर में देखने जा रहे हैं। अपने तीसरे हफ्ते में आदित्य धर की इस फिल्म ने इतिहास रच दिया। बता दें कि पहली बॉलीवुड फिल्म ने घरेलू बाजार में 1000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। हर कोई ऐसी तगड़ी कमाई देखकर हैरान है. लेकिन इस फिल्म ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म रिलीज के 18वें दिन 'धुरंधर 2' ने कुल कितने करोड़ कमाए?

18वें दिन की कमाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 18वें दिन (रविवार) करीब ₹28.75 करोड़ की कमाई की। यह अपने आप में बड़ी बात है क्योंकि आमतौर पर तीसरे हफ्ते में फिल्मों की कमाई धीमी पड़ जाती है, लेकिन ‘धुरंधर 2’ लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है।

1000 करोड़ क्लब में एंट्री

फिल्म ने सिर्फ 18 दिनों में भारत में लगभग ₹1,013.77 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही यह पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ₹1000 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

दुनियाभर में भी फिल्म का जलवा कायम है। ‘धुरंधर 2’ का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹1600 करोड़ से ज्यादा हो चुका है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या यह फिल्म दंगल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए ₹2000 करोड़ तक पहुंच पाएगी।

तोड़े कई रिकॉर्ड

इस फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। 'बाहुबली 2' और 'पुष्पा 2' के बाद ₹1000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बन गई है। ₹1000 करोड़ तक पहुंचने वाली सबसे तेज हिंदी फिल्म है। नॉर्थ अमेरिका में $25 मिलियन से ज्यादा की कमाई, जिससे ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

स्टारकास्ट और निर्देशन

फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जिनकी शानदार कहानी और निर्देशन की खूब तारीफ हो रही है। मुख्य भूमिका में रणवीर सिंह नजर आ रहे हैं, जिनकी दमदार एक्टिंग ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया है। इसके अलावा फिल्म में आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और राकेश बेदी जैसे कलाकारों ने भी बेहतरीन काम किया है।

क्यों खास है ‘धुरंधर 2’?

इस फिल्म की सफलता के पीछे कई कारण हैं दमदार कहानी और एक्शन। साथ ही, शानदार अभिनय ने फैंस का दिल जीत लिया है। इसके अलावा फिल्म का  प्रमोशन भी काफी बड़े स्तर पर किया गया है। मजबूत वर्ड ऑफ माउथ के कारण भी फिल्म की कमाई यहां तक आ चुकी है।

‘धुरंधर 2’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक बड़ा बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बन चुकी है। जिस तेजी से यह कमाई कर रही है, उसे देखकर लग रहा है कि आने वाले दिनों में यह और भी बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म ₹2000 करोड़ क्लब में शामिल होती है या नहीं।

यह जरूर पढ़ें:  Sunanda Sharma Concert: सिक्योरिटी में बड़ी चूक, सुनंदा शर्मा के लाइव शो में अचानक स्टेज पर आ धमका फैन, पंजाबी सिंगर ने बीच में ही छोड़ा कॉन्सर्ट, देखें Video

 

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 6 April 2026 at 08:02 IST