Dhurandhar 2 BO Collection: 1000 करोड़ के करीब आते ही 'धुरंधर 2' की कमाई में गिरावट, 15वें दिन रणवीर सिंह की फिल्म ने कमाए कितने करोड़?
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 15: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की कमाई की रफ्तार में 15वें दिन गिरावट दर्ज की गई है। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस 1000 करोड़ रुपये के क्लब के करीब आ गया है।
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 15: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। हालांकि अब इस फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी होती नजर आ रही है। 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने महज 15 दिनों में भारत में 900 करोड़ नेट कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। आइए जानते हैं कि 15वें दिन फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।
'धुरंधर 2' की कमाई में आई गिरावट
'धुरंधर 2' की कमाई में अब हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। 15वें दिन यानी 2 अप्रैल को फिल्म ने 17.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का ये आंकड़ा पिछले दिन के मुकाबले से कम दर्ज हुआ है। बुधवार को फिल्म ने 20.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस हिसाब से फिल्म की कमाई में लगभग 11.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
फिल्म का टोटल कलेक्शन
'धुरंधर 2' का भारत में कुल नेट कलेक्शन 937.32 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,487.17 करोड़ रुपये हो चुका है। कमाई में गिरावट दर्ज होने के बाद भी अभी करोड़ की दो डिजिट में ही कमाई हो रही है।
ऑक्यूपेंसी में भी दिखा असर
फिल्म की ऑक्यूपेंसी पर भी इसका असर देखने को मिला। सुबह के शोज में 10.46 प्रतिशत, दोपहर में 18.77 प्रतिशत और शाम के शोज में 21.92 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही। कुल मिलाकर दिनभर की औसत ऑक्यूपेंसी 17.05 प्रतिशत दर्ज की गई।
फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन जारी
'धुरंधर 2' की रफ्तार भले ही थोड़ी धीमी पड़ गई हो, लेकिन इन दिनों में रणवीर सिंह की फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनकर नया रिकॉर्ड कायम किया है। फिल्म ने 'पुष्पा 2', 'बाहुबली 2' और 'जवान' जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह स्पाई थ्रिलर रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 3 April 2026 at 06:40 IST