अपडेटेड 19 March 2026 at 14:12 IST

Dhurandhar 2 Cancelled : नोएडा के DLF मॉल में 'धुरंधर 2' का सेकंड हाफ Cancel, लोगों का फूटा गुस्सा; जानें क्या है कारण

Dhurandhar 2 Cancelled : रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है, लेकिन नोएडा के DLF MALL में फिल्म का सेकंड पार्ट ही नहीं दिखाया गया। जिसे लेकर लोगों ने खूब हंगामा मचा दिया।

Follow :  
×

Share


dhurandhar 2 Half shows cancelled on dlf mall | Image: Instgram \ IMDb

Dhurandhar 2 Cancelled :   दिल्ली-एनसीआर के DLF मॉल में बीती रात अफरा-तफरी का माहौल बन गया, फिल्म 'धुरंधर 2' देखने पहुंचे सैकड़ों दर्शकों को न केवल उस समय निराशा हाथ लगी, जब मूवी का फर्स्ट हाफ खत्म होने के बाद इंटरवल हुआ। बल्कि जब काफी समय बीत जाने के बाद भी सेकंड हाफ शुरू नहीं हो सका। जिसके कारण लोगों ने आधी रात हंगामा शुरू कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

मॉल के मल्टीप्लेक्स में फिल्म 'धुरंधर 2' का नाइट शो  शुरू हुआ था। दर्शकों ने फिल्म के फर्स्ट हाफ का भरपूर आनंद लिया, लेकिन समस्या तब शुरू हुई जब इंटरवल खत्म होने का समय आया। नियम के अनुसार 15-20 मिनट के ब्रेक के बाद फिल्म का सेकंड हाफ शुरू होना चाहिए था, लेकिन आधा घंटा बीत जाने के बाद भी स्क्रीन काली पड़ी रही। जिसे लेकर फैंस का गुस्सा बेकाबू हो गया।

तकनीकी खराबी के कारण हुआ हंगामा 

DLF मॉल में मौजूद दर्शकों का आरोप है कि उन्हें काफी देर तक बिना किसी ठोस जानकारी के इंतजार कराया गया। जब शो शुरू नहीं हुआ, तो उन्होंने मॉल में नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

पुलिस ने मामले को कराया शांत 

बिगड़ते हालात को देखते हुए तत्काल थाना सेक्टर-20 पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मॉल प्रबंधन और दर्शकों के बीच गंभीर स्थिति को संभाला। प्रोजेक्टर या सिस्टम में आई गंभीर तकनीकी खराबी के कारण फिल्म का प्रदर्शन जारी रखना संभव नहीं था।

ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2026: आज चैत्र नवरात्रि का पहला दिन, जानें शाम की पूजा मुहूर्त से लेकर विधि, मंत्र और आरती 

'धुरंधर 2' के कई नॉन-हिंदी शोज अचानक हुए कैंसिल

फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह था, लेकिन रिलीज के पहले ही दिन दक्षिण भारत के दर्शकों को निराश कर दिया है। हिंदी के अलावा अन्य भाषाओं में फिल्म के कई शोज रद्द करने पड़े हैं।  कन्नड़ डब वर्जन के शोज नहीं चल पाए। इसका मुख्य कारण डिजिटल मास्टर फाइल का देरी से अपलोड होना बताया जा रहा है। तकनीक की इस कमी की वजह से थिएटर्स समय पर फिल्म शुरू नहीं कर सके। इतना ही नहीं,  कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में भी स्थिति ऐसी रही। मलयालम भाषा के प्रीमियर शोज शुरू होने से महज एक घंटे पहले रद्द कर दिए गए, जिससे फैंस को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 19 March 2026 at 11:34 IST