Dhamaal 4 Trailer: हंसा-हंसा कर लोटपोट करेगी 'धमाल 4', लेकिन क्या VFX कमजोर कर देगा फिल्म की डोर?
Dhamaal 4 Trailer Review: अजय देवगन अपनी सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी का चौथा पार्ट यानी 'धमाल 4' लेकर आ रहे हैं। फिल्म का मजेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है, तो चलिए जानते हैं कि इस बार फिल्म में क्या खास है और क्या कमी रह गई है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read
बचपन में 'धमाल', 'गोलमाल', 'हेरा फेरी' और 'वेलकम' जैसी शानदार कॉमेडी फ़िल्में देखकर हम सब बड़े हुए हैं। इन फिल्मों का दर्शकों के बीच एक अलग ही क्रेज रहा है। अब जब अक्षय कुमार जल्द ही 'वेलकम 3' लेकर आ रहे हैं, तो भला अजय देवगन कैसे पीछे रहते?
अजय देवगन अपनी सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी का चौथा पार्ट यानी 'धमाल 4' लेकर आ रहे हैं। फिल्म का मजेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है, तो चलिए जानते हैं कि इस बार फिल्म में क्या खास है और क्या कमी रह गई है।
क्या है 'धमाल 4' की कहानी?
अगर आपको 'धमाल' का पहला पार्ट याद है, तो आपको बड़े से 'W' के नीचे छिपा पैसों का खजाना भी जरूर याद होगा! इस बार कहानी में थोड़ा नया ट्विस्ट है। इस बार फिल्म की थीम हॉलीवुड की मशहूर फिल्म 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' जैसी रखी गई है, जिसमें कुछ समुद्री डाकुओं के हाथ खजाने का नक्शा लग जाता है। इस बार खजाना 'W' के नीचे नहीं, बल्कि एक बड़े से 'M' के नीचे छिपा है।
खजाने का असली राज सिर्फ एक ही इंसान को पता है 'एनिमल' फिल्म वाले उपेंद्र लिमये। लेकिन ट्रेलर में दिखाया गया है कि वो गलती से मर जाते हैं। बस यहीं से शुरू होती है खजाने तक पहुंचने की वो पुरानी पागलपन वाली रेस। इस रेस में हमारे पुराने चहेते किरदार आदि-मानव (अरशद वारसी और जावेद जाफरी) की जोड़ी, लल्लन (रितेश देशमुख), अजय देवगन और संजय मिश्रा जैसे कई लोग शामिल हैं।
पंचलाइन्स में है दम, लेकिन VFX में है झोल
ट्रेलर देखकर एक बात तो पक्की है कि फिल्म में हंसी-मजाक की कोई कमी नहीं होगी। कॉमेडी सीन्स और पंचलाइन्स काफी मजेदार हैं। लेकिन एक चीज जो सिनेमाघर में आपका मजा किरकिरा कर सकती है, वो है फिल्म का VFX।
चूंकि फिल्म की कहानी को एक बड़े एडवेंचर की तरह दिखाया गया है, तो इसके लिए बहुत अच्छे ग्राफिक्स की जरूरत थी। लेकिन ट्रेलर में VFX काफी कमजोर लग रहा है। ऐसे में यह देखना होगा कि खराब विजुअल्स की वजह से दर्शकों का मजा खराब होता है, या फिर फिल्म की कॉमेडी इस कमी को ढक लेती है।
स्टार कास्ट और रिलीज डेट
इस फिल्म का डायरेक्शन इंदर कुमार ने किया है, जिन्होंने 'धमाल' के पिछले तीनों हिट पार्ट्स भी बनाए हैं। फिल्म की शानदार कास्ट में शामिल हैं अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, रवि किशन, ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, विजय पाटकर
कब आ रही है फिल्म?
हंसी के गोलगप्पे खिलाने 'धमाल 4' इसी साल 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 12 June 2026 at 20:01 IST