Dhamaal 4 Box Office Day 18: धमाल 4 ने 18वें दिन अजय देवगन को कर दिया मालामाल, जानें बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल कमई
Dhamaal 4 Box Office Day 18: ‘धमाल-4’ अब तीसरे हफ्ते का वीकेंड पूरा कर वीक डे में प्रवेश कर चुकी है। फिल्म की 18वें दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आ गई है इससे फिल्म ने अपना एक और लक्ष्य हासिल कर लिया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Dhamaal 4 Box Office Collection: ‘धमाल-4’ अब तीसरे हफ्ते का वीकेंड पूरा कर वीक डे में प्रवेश कर चुकी है। इसी के साथ फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए अब 18 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म की 18वें दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आ गई है इससे फिल्म ने अपना एक और लक्ष्य हासिल कर लिया है।
18वें दिन का कलेक्शन
अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 ने 18वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। अपनी रिलीज के तीसरे सोमवार को फिल्म के देशभर में 5,076 शो का प्रदर्शन हुआ। हालांकि 18वें दिन फिल्म का कलेक्शन कोई खास नहीं रहा। लेकिन धमाल 4 इस कलेक्शन से अपने 150 करोड़ के लक्ष्य को हासिल करते हुए आगे बढ़ चुकी है।
धमाल 4 की कुल कमाई
धमाल-4 ने पहले दिन शुक्रवार 10 जुलाई को 14 करोड़ की ओपनिंग के बाद शनिवार को 22.50 करोड़, रविवार को 28.50 करोड़, सोमवार को 8.75 करोड़, मंगलवार को 9.50 करोड़, बुधवार को 6.75 करोड़ और गुरुवार को 6 करोड़ के कलेक्शन के साथ एक हफ्ते में 96 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था।
इसके बाद दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को फिल्म ने 5.50 करोड़, शनिवार को 10.25 करोड़, रविवार को 12.75 करोड़ और सोमवार को 3.25 करोड़, मंगलवार को 4 करोड़, बुधवार को 2.75 करोड़ के साथ गुरुवर को 2.15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इससे फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 40.65 करोड़ की कमाई की।
फिर तीसरे हफ्ते में फिल्म ने शुक्रवार को 2.50 करोड़, शनिवार को 4.50 करोड़, रविवार को 6.15 करोड़ के बाद सोमवार को 1.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया।
इससे धमाल-4 ने पहले हफ्ते के 96 करोड़, दूसरे हफ्ते के 40.65 करोड़ और तीसरे हफ्ते में अभी तक 14.65 का कलेक्शन करते हुए कुल 151.15 करोड़ की कमाई कर ली है।
'धमाल-4' की कास्ट
'धमाल-4' में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, रवि किशन, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, अंजली आनंद, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता जैसे कई कलाकार हैं। धमाल सीरीज की तीनों फिल्मों की तरह चौथे पार्ट का भी निर्देशन इन्द्र कुमार ने किया है। इस फिल्म का निर्माण अजय देवगन ने भूषण कुमार, इन्द्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक के साथ किया है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 28 July 2026 at 10:31 IST