Dhamaal 4 Box Office Day 15: धमाल 4 ने बॉक्स ऑफिस पर किए 15 दिन पूरे, दर्शकों को हंसा-हंसा कर मालामाल हुए अजय देवगन, जानें अब तक की कुल कमाई
Dhamaal 4 Box Office Collection Day 15: ‘धमाल-4’ ने बॉक्स ऑफिस पर 15 दिन पूरे कर लिए हैं। अजय देवगन की फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा तो पहले ही पार कर चुकी थी लेकिन अब फिल्म 150 करोड़ की तरफ तेजी से बढ़ रही है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Dhamaal 4 Box Office Collection: ‘धमाल-4’ ने बॉक्स ऑफिस पर 15 दिन पूरे कर लिए हैं। अजय देवगन की फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा तो पहले ही पार कर चुकी थी लेकिन अब फिल्म 150 करोड़ की तरफ तेजी से बढ़ रही है। हालांकि दूसरे हफ्ते में वीकेंड के बाद फिल्म के कलेक्शन में कटौती देखी गई।
‘धमाल-4’ फिल्म को हॉलीवुड की फिल्म The Odyssey से भी टक्कर का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि कॉमेडी फिल्म होने के नाते बॉक्स ऑफिस पर अब भी फिल्म पसंद की जा रही है। अब 15वें दिन की भी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट आ गई है।
15वें दिन कितने कमाए
धमाल-4 ने 15वें दिन 2.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। तीसरे हफ्ते के पहले दिन फिल्म के 5,995 शो प्रदर्शित हुए।
धमाल-4 ने अब तक कितने कमाए
धमाल-4 ने पहले दिन शुक्रवार 10 जुलाई को 14 करोड़ की ओपनिंग के बाद शनिवार को 22.50 करोड़, रविवार को 28.50 करोड़, सोमवार को 8.75 करोड़, मंगलवार को 9.50 करोड़, बुधवार को 6.75 करोड़ और गुरुवार को 6 करोड़ के कलेक्शन के साथ एक हफ्ते में 96 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था।
इसके बाद दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को फिल्म ने 5.50 करोड़, शनिवार को 10.25 करोड़, रविवार को 12.75 करोड़ और सोमवार को 3.25 करोड़, मंगलवार को 4 करोड़, बुधवार को 2.75 करोड़ के साथ गुरुवर को 2.15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इससे फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 40.65 करोड़ की कमाई की।
धमाल-4 ने पहले हफ्ते के 96 करोड़, दूसरे हफ्ते के 40.65 करोड़ और तीसरे हफ्ते के पहले शुक्रवार के 2.50 करोड़ के कलेक्शन के साथ अब तक कुल 139.15 करोड़ की कमाई कर ली है।
वीकेंड पर होगा कमाल ?
इस वीकेंड में ‘धमाल-4’ के कलेक्शन में इजाफा देखने को मिल सकता है। तीसरे हफ्ते के शनिवार और रविवार को फिल्म 150 करोड़ तक के आँकड़ें को छू सकती है।
'धमाल-4' की कास्ट
'धमाल-4' में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, रवि किशन, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, अंजली आनंद, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता जैसे कई कलाकार हैं। धमाल सीरीज की तीनों फिल्मों की तरह चौथे पार्ट का भी निर्देशन इन्द्र कुमार ने किया है। इस फिल्म का निर्माण अजय देवगन ने भूषण कुमार, इन्द्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक के साथ किया है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 25 July 2026 at 07:34 IST